1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नीतीश के खिलाफ टिप्पणी मामला: RJD ने तस्लीमुद्दीन से 7 दिनों के भीतर मांगा जवाब मांगा

नीतीश के खिलाफ टिप्पणी मामला: RJD ने तस्लीमुद्दीन से 7 दिनों के भीतर मांगा जवाब मांगा

 Written By: Bhasha
 Published : May 22, 2016 06:56 pm IST,  Updated : May 22, 2016 06:57 pm IST

पटना: बिहार के महागठबंधन सरकार में शामिल राजद ने अपने सहयोगी दल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ की गयी टिप्पणी को पार्टी एवं महागठबंधन के नीति एवं सिद्धांत के खिलाफ

nitish kumar- India TV Hindi
nitish kumar

पटना: बिहार के महागठबंधन सरकार में शामिल राजद ने अपने सहयोगी दल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ की गयी टिप्पणी को पार्टी एवं महागठबंधन के नीति एवं सिद्धांत के खिलाफ बताते हुए अपने सांसद मो. तस्लीमुद्दीन को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनसे सात दिनों के भी जवाब देने को कहा है।

राजद के राष्ट्रीय महासचिव एस एम कमर आलम द्वारा नीतीश के खिलाफ टिप्पणी करने वाले बिहार के अररिया संसदीय क्षेत्र से अपने सांसद तस्लीमुद्दीन को आज जारी कारण बताओ नोटिस में कहा है कि गत 11 मई, 15 मई, 21 मई, एवं 22 मई को विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में आपका जो बयान आया है वह पार्टी एवं महागठबंधन के नीति एवं सिद्धांत के खिलाफ है। पूर्व में भी आपके द्वारा 8 और 9 सितंबर 2015 को जो अमर्यादित बयान दिया गया, वह भी पार्टी एवं बिहार में महागठबंधन सरकार के विरुद्ध है।

तस्लीमुद्दीन को जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि आपके बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि आप भारतीय जनता पार्टी एवं आरएसएस की बोली बोल रहे हैं, इससे पार्टी के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों पर आघात पहुंचा है। इतना ही नहीं राजद के सांसद होते हुए आप हमेशा भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की तारीफ में कशीदे भी गढे। उपरोक्त आरोप के संबंध में आप अपनी स्थिति 7 दिनों के अन्दर स्पष्ट करें अन्यथा पार्टी आपके खिलाफ अग्रतर कार्रवाई करने को बाध्य होगी।

तस्लीमुद्दीन ने कल फिर नीतीश कुमार पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद से जदयू से गठबंधन तोड़ लेने को कहा है। मैं चाहता हूं कि आज ही तोड़ लिया जाए पर उनके बीच लालू प्रसाद हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के बारे कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए बाहर घूम रहे हैं, उन्हें पहले घर ठीक करना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।