1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. RJD संगठन चुनाव पर रघुवंश प्रसाद ने दिया बड़ा बयान, चुनाव महज दिखावा बताया

RJD संगठन चुनाव पर रघुवंश प्रसाद ने दिया बड़ा बयान, चुनाव महज दिखावा बताया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2017 07:45 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 07:45 pm IST

पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने गुरुवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "पार्टी में संगठन चुनाव तो बस दिखाने के लिए होते हैं। नियम है, इस कारण चुनाव किया जाता है।"

Raghuvansh prasad- India TV Hindi
Raghuvansh prasad

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सीनियर नेता रघुवंश प्रसाद ने पार्टी के अंदर होनेवाले संगठन चुनाव को महज दिखावा बताया है। उनका कहना है कि चूंकि नियम है इसलिए चुनाव किया जाता है। पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने गुरुवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "पार्टी में संगठन चुनाव तो बस दिखाने के लिए होते हैं। नियम है, इस कारण चुनाव किया जाता है।" 

भ्रष्टाचार के मामले में घिरे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद से एक ओर जहां केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) पूछताछ कर रही है, वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने पार्टी के सांगठनिक चुनाव पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन का चुनाव तो दिखावा मात्र है। पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंह ने गुरुवार को पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, "पार्टी में संगठन चुनाव तो बस दिखाने के लिए होते हैं। नियम है, इस कारण चुनाव किया जाता है।" पार्टी में पहले से पद तय होने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, "ऑन रिकॉर्ड ऐसे कोई थोड़े बोल देगा, परंतु होता तो यही है।" 

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास (10, सर्कुलर रोड) पर पार्टी नेताओं और विधायकों बैठक बुलाई थी। इस बैठक में तय किया गया कि संगठन चुनाव की प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होगी और पार्टी अध्यक्ष का चुनाव 20 नवंबर को होगा। संगठन चुनाव की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह को सौंपी गई है। इधर, रघुवंश प्रसाद सिंह के बयान पर जद (यू) के प्रवक्ता राजीव रंजन ने चुटकी लेते हुए कहा कि सिंह ने कोई गलत नहीं कहा है। राजद एक परिवार की पार्टी है। लालू प्रसाद जो भी चाहेंगे, वही होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत