1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भाजपा की जननी आरएसएस, देश में सभी संस्थाओं को करना चाहती है नियंत्रित: राहुल गांधी

भाजपा की जननी आरएसएस, देश में सभी संस्थाओं को करना चाहती है नियंत्रित: राहुल गांधी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 25, 2019 02:15 pm IST,  Updated : Jan 25, 2019 02:15 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत राजग सरकार में हर जगह उसकी छाप दिखाई देती है और यह संगठन देश की सभी संस्थाओं में घुसना एवं उन्हें नियंत्रित करना चाहता है।

भाजपा की जननी आरएसएस, देश में सभी संस्थाओं को करना चाहती है नियंत्रित: राहुल गांधी- India TV Hindi
भाजपा की जननी आरएसएस, देश में सभी संस्थाओं को करना चाहती है नियंत्रित: राहुल गांधी

भुवनेश्वर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत राजग सरकार में हर जगह उसकी छाप दिखाई देती है और यह संगठन देश की सभी संस्थाओं में घुसना एवं उन्हें नियंत्रित करना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘आरएसए भाजपा की जननी है। उसे लगता है कि देश में वही एकमात्र संस्था है। वे सभी अन्य संस्थाओं में घुसना चाहते हैं और उन्हें नियंत्रित करना चाहते हैं।’’

राहुल ने कहा कि उसकी मानसिकता के कारण न्यायपालिका और शिक्षा क्षेत्रों समेत देश में हर जगह अराजकता फैल गई है। उन्होंने यहां बुद्धिजीवियों के साथ बातचीत के दौरान कहा, ‘‘ हमें लगता है कि कुछ लोगों के एक समूह या किसी एक विचारधारा को नहीं, बल्कि भारत के 1.2 अरब लोगों को देश चलाना चाहिए।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि अहम संस्थाओं की कार्यप्रणाली के मामले में उनकी पार्टी की सोच सत्तारूढ़ भाजपा से अलग है।

उन्होंने कहा, ‘‘अहम संस्थाओं को देश की किस प्रकार सहायता करनी चाहिए, इस बारे में हमारी सोच अलग है। पार्टी विकेंद्रीकरण, संस्थाओं की स्वतंत्रता और संवैधानिक सम्प्रभुता का सम्मान करती है।’’

राहुल ने कहा, ‘‘शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों पर कब्जे एवं एकाधिपत्य को चुनौती दिए जाने की आवश्यकता है।’’ कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘‘मध्यमवर्गीय एक व्यक्ति को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने पड़ते हैं। स्वास्थ्य सेवा में भी ऐसा ही हाल है। इसे चुनौती दिए जाने की जरूरत है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत