1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पाकिस्तान में ही है दाऊद, सरकार उसे लाकर रहेगी: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान में ही है दाऊद, सरकार उसे लाकर रहेगी: राजनाथ सिंह

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 11, 2015 12:10 pm IST,  Updated : May 11, 2015 12:10 pm IST

नई दिल्ली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर संसद में बयान देते हुए कहा कि, 'दाऊद के पाकिस्तान में होने के पक्के सबूत हैं'। गृह राज्य मंत्री हरिभाई पी चौधरी के

'दाऊद के पाकिस्तान में...- India TV Hindi
'दाऊद के पाकिस्तान में होने के पक्के सबूत हैं'

नई दिल्ली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर संसद में बयान देते हुए कहा कि, 'दाऊद के पाकिस्तान में होने के पक्के सबूत हैं'। गृह राज्य मंत्री हरिभाई पी चौधरी के दाऊद के ठिकाने पर दिये बयान के बाद पूरे विपक्ष ने सरकार को घेरा हुआ है।

संसद में बयान देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'दाऊद के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी है और हम उसे भारत लाकर रहेंगे।'

राजनाथ सिंह ने कहा कि, 'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में ही है और इस पर पाकिस्तान ने कोई सहयोग नहीं किया है। पाकिस्तान को दऊद पर कार्यवाही करनी होगी।'

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बताएं कि अंडरवर्ल्ड का वांछित डॉन दाऊद इब्राहिम कहां छिपा है।

इससे पहले पूर्व सीबीआई ज्वाइंट डायरेक्टर शांतनु सेन ने खुलासा किया था कि, 'दाऊद सभी आरोपों से बरी होने की शर्त पर सरेंडर करना चाहता था। लेकिन सीबीआई ने शर्त मानने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद में वह इस बयान से पलट गए थे।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के मुखपत्र सामना में संपादकीय के जरिए दाऊद इब्राहिम के बहाने गृह मंत्रालय पर निशाना साधते हुए सरकर को खरी-खोटी सुनाई थी। उद्धव ने कहा था कि सरकार को अदृश्य दाऊद के भूत से खेलना बंद कर देना चाहिए क्योंकि दाऊद की चर्चा करने से हमारी जग हंसाई होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।