1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिर: साक्षी महाराज

बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिर: साक्षी महाराज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 07, 2015 02:50 pm IST,  Updated : Jun 07, 2015 02:57 pm IST

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिसपर सियासत गरमा गई है। साक्षी महाराज ने कहा

IndiaTV Hindi
"बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ही बनेगा राम मंदिर"

नई दिल्ली: अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियां बटोरने वाले उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिसपर सियासत गरमा गई है। साक्षी महाराज ने कहा है कि, "बीजेपी सरकार के कार्यकाल में ही अयोध्या में राम मंदिर बनेगा और ऐसा करने के लिए अभी सरकार के पास 4 साल हैं।"

उन्होंने कहा, "अयोध्या में राम मंदिर था और भविष्य में भी मौजूद होगा, यह काम 2019 लोकसभा चुनाव से पहले पूरा हो जाएगा" ।

इससे पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बीजेपी नेताओं ने ये साफ़ किया था कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और कोर्ट का फ़ैसला आने के बाद ही इस पर आगे का फ़ैसला लिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।