1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा राम मंदिर: साक्षी महाराज

2019 लोकसभा चुनाव से पहले बनेगा राम मंदिर: साक्षी महाराज

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 09, 2016 07:40 am IST,  Updated : Jan 09, 2016 07:40 am IST

साक्षी महाराज ने कहा, 'राम मंदिर का निर्माण 2019 में होने वाले अगले आम चुनाव से पहले होगा।'

sakshi maharaj- India TV Hindi
sakshi maharaj

एटा: बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर पार्टी के एजेंडा में है और इसका निर्माण 2019 में होने वाले अगले लोकसभा चुनाव से पहले होगा। साक्षी महाराज ने कहा, 'राम मंदिर का निर्माण 2019 में होने वाले अगले आम चुनाव से पहले होगा।'

 

बीजेपी नेता ने दावा किया, 'राजीव गांधी द्वारा पूजन किए जाने के दिन से ही राम मंदिर पर काम जारी है।' वर्ष 1985 में राजीव गांधी ने अयोध्या में बाबरी मस्जिद से ताला खोलने का आदेश दिया था।

बीजेपी नेता ने कहा कि विवादास्पद स्थल पर मंदिर का निर्माण सभी के सहयोग से हो सकता है। इसके अलावा कुछ दूसरे तरीके भी हैं जैसे लोकसभा में एक विधेयक पारित करना। उन्होंने कहा कि राम मंदिर 'हमारे एजेंडा में है।' उन्होंने कहा, 'हम कुरान का आदर करते हैं, इसलिए मुस्लिमों को गीता, रामायण और भगवान राम का सम्मान करना चाहिए। हम मस्जिद के खिलाफ नहीं हैं इसलिए मुस्लिमों को मंदिर निर्माण से असहज महसूस नहीं करना चाहिए।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।