1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सलमान खुर्शीद ने ली चुटकी, बोले- पीएम मोदी ने कहा होगा ‘मेडिटेट’ और ट्रंप ने सुन लिया ‘मेडिएट’

सलमान खुर्शीद ने ली चुटकी, बोले- पीएम मोदी ने कहा होगा ‘मेडिटेट’ और ट्रंप ने सुन लिया ‘मेडिएट’

 Reported By: PTI
 Published : Jul 26, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Jul 26, 2019 05:12 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मजाकिया अंदाज में बृहस्पतिवार को कहा कि ‘मेडिटेट’ और ‘मेडिएट’ के बीच भ्रम हो जाने के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा होगा कि भारत उनसे कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप चाहता है।

Salman Khurshid- India TV Hindi
Salman Khurshid

मुंबई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने मजाकिया अंदाज में बृहस्पतिवार को कहा कि ‘मेडिटेट’ और ‘मेडिएट’ के बीच भ्रम हो जाने के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगा होगा कि भारत उनसे कश्मीर मुद्दे में हस्तक्षेप चाहता है। भारत ने ट्रंप के दावे को खारिज किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए उनसे भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने का अनुरोध किया।

खुर्शीद यहां अपनी पुस्तक “विजिबल मुस्लिम, इनविजिबल सिटिजन : अंडरस्टैंडिंग इस्लाम इन इंडियन डेमोक्रेसी” के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। विवाद का संदर्भ देते हुए पूर्व विदेश मंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘‘हो सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी कहना चाहते हों कि आप योग के लिए मेडिटेट यानि ध्यान क्यों नहीं करते और उन्होंने मेडिएट (मध्यस्थता) सुन लिया हो। ‘‘यह संचार की समस्या थी। लेकिन कूटनीति संचार पर निर्भर है और अगर आप ठीक से बातचीत नहीं कर सकते, तो यह किस तरह की कूटनीति है।”

कांग्रेस नेता ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की एक राजनयिक के तौर पर हासिल पिछली उपलब्धियों का हवाला देते हुए उनकी प्रशंसा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत