1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपा में दंगल: बैठक बीच में छोड़ राज्यपाल राम नाईक से मिले CM अखिलेश

सपा में दंगल: बैठक बीच में छोड़ राज्यपाल राम नाईक से मिले CM अखिलेश

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 26, 2016 03:43 pm IST,  Updated : Oct 26, 2016 05:08 pm IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से ऐन पहले समाजवादी पार्टी के भीतर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की। राजभवन के सूत्रों ने बताया

akhilesh yadav- India TV Hindi
akhilesh yadav

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों से ऐन पहले समाजवादी पार्टी के भीतर मचे घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की।

राजभवन के सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव की राज्यपाल से मुलाकात 15 मिनट चली। अखिलेश ने राज्यपाल को प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान ना तो राज्यपाल और ना ही मुख्यमंत्री की मदद के लिए कोई सचिव या अधिकारी मौजूद था।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से राज्य के ताजा राजनीतिक हालात से अवगत कराने के लिए कहा। खबरें हैं कि राज्यपाल ने विधायकों की सूची मांगी ताकि सुनिश्चित हो सके कि विधानसभा में अखिलेश के पास अब भी बहुमत है।

बहरहाल, सूत्रों ने कहा कि राज्यपाल ने ना तो कोई ऐसी सूची या ना ही कोई दस्तावेज मुख्यमंत्री से मांगा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई बहुमत पर सवाल उठाता है तो उसी स्थिति में सूची की आवश्यकता होगी। राजभवन के अधिकारियों ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत