1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सपा ने भाजपा को उसके चुनावी वायदों को लेकर आडे़ हाथ लिया

सपा ने भाजपा को उसके चुनावी वायदों को लेकर आडे़ हाथ लिया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 29, 2018 01:05 pm IST,  Updated : Jul 29, 2018 01:05 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए 60 हजार करोड रूपये की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किये जाने के कुछ ही घंटे पहले सपा ने आज 40 सेकण्ड की वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें भाजपा को उसके चुनावी वायदों को लेकर आडे़ हाथ लिया गया है।

 Samajwadi Party Releases Video Mocking BJP Poll Promises...- India TV Hindi
 Samajwadi Party Releases Video Mocking BJP Poll Promises for UP

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तर प्रदेश के लिए 60 हजार करोड रूपये की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किये जाने के कुछ ही घंटे पहले सपा ने आज 40 सेकण्ड की वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें भाजपा को उसके चुनावी वायदों को लेकर आडे़ हाथ लिया गया है। सपा ने ट्विटर के सहारे भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा के 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र के दस बिन्दुओं की याद सपा ने दिलायी है और पार्श्व में 'तुम्हारा इंतजार है' गीत बज रहा है। (LIVE: 60,000 करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं का तोहफा देने लखनऊ पहुंचे PM मोदी )

किसानों की आर्थिक मदद से लेकर पुलिस व्यवस्था में सुधार, एंबुलेंस सेवा, पुलिस सहायता, हर हाथ को काम, मुफ्त लैपटाप और इंटरनेट जैसे वायदों को इसमें गिनाया गया है। मोदी की आज की उत्तर प्रदेश यात्रा इस महीने राज्य की उनकी छठी यात्रा है और लखनऊ की दूसरी यात्रा है।

प्रधानमंत्री की उत्तर प्रदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हुए सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि यह केवल शुरूआत है। जैसे जैसे चुनाव करीब आएगा, मोदी को यहां रोजाना आना होगा। सपा विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार और केन्द्र में मोदी सरकार 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दुष्प्रचार में संलग्न हो गये हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत