1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पार्टी व परिवार में सब ठीक, चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: शिवपाल

पार्टी व परिवार में सब ठीक, चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता: शिवपाल

 Written By: IANS
 Published : Oct 25, 2016 12:36 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 12:36 pm IST

समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे सियासी संग्राम के बाद मंगलवार को उप्र के प्रदेश अध्यक्ष और बर्खास्त मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी और परिवार में सब ठीक है।

Shivpal-Akhilesh- India TV Hindi
Shivpal-Akhilesh

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के भीतर चल रहे सियासी संग्राम के बाद मंगलवार को उप्र के प्रदेश अध्यक्ष और बर्खास्त मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी और परिवार में सब ठीक है। नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का जो भी आदेश होगा, उसे मानेंगे। शिवपाल सिंह यादव मंगलवार को दिन में करीब 10.30 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। पार्टी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में उनके समर्थक उमड़े हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी 2017 के विधानसभा चुनाव की जोरदार तैयारी में लगी है। पांच नवंबर को पार्टी की स्थापना का रजत जयंती समारोह लखनऊ में मनाया जाएगा। इसके बाद पार्टी के सभी नेता अपने स्तर से पार्टी और सरकार के सभी कार्यो को जनता में पहुंचाने का काम करेंगे। इसके बाद रथयात्रा के साथ ही साइकिल यात्रा और जनसभाओं का दौर शुरू होगा। इस बार भी समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में बड़ी सफलता मिलेगी।

सपा सूत्रों की मानें तो समाजवादी पार्टी में पिछले तीन दिनों से जारी हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद अब सुलह के संकेत दिखाई दे रहे हैं। अखिलेश की तरफ से 23 अक्टूबर को बर्खास्त किए गए शिवपाल यादव सहित सभी नेताओं की मंत्रिमंडल में वापसी हो सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत