1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. संजय झा को कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया गया, सुबह किया था सचिन पायलट के पक्ष में ट्वीट

संजय झा को कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया गया, सुबह किया था सचिन पायलट के पक्ष में ट्वीट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2020 10:05 pm IST,  Updated : Jul 14, 2020 10:33 pm IST

कांग्रेस पार्टी ने संजय झा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्होंने सचिन पायलट के पक्ष में कई ट्वीट किए थे।

Sanjay Jha suspended from Congress Party । संजय झा को कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया गया, सुबह किया- India TV Hindi
संजय झा को कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया गया, सुबह किया था सचिन पायलट के पक्ष में ट्वीट Image Source : PTI

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी ने संजय झा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्होंने सचिन पायलट के पक्ष में कई ट्वीट किए थे। कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि संजय झा को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन तोड़ने के लिए निलंबित किया जाता है।

सजंय झा कल से अबतक सचिन पायलट के पक्ष में कई ट्वीट कर चुके हैं। उन्होंने सुबह लिखा, "साल 2013 से साल 2018 के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस पार्टी को खूनी, आंसू, मेहनत, पसीना दिया। कांग्रेस पार्टी भी 21 सीटों से 100 सीटों पर पहुंच गई. इसके लिए हमने उन्हें सिर्फ performance bonus दिया। हम इतने गुणी हैं। हम इतने पारदर्शी हैं।"

इससे पहले एक ट्वीट में उन्होंने पूछा, "पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, फिर सचिन पायलट, अब अगला कौन"

एक अन्य ट्वीट में संजय झा ने कांग्रेस पार्टी और अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि एकमात्र तरीका जिसके जरिए राजनीतिक दल आगे चलते रहेंगे और बढ़ते रहेंगे कि वो जब ग्रोथ का एकमात्र मापदंड प्रदर्शन और रिजल्ट होगा। साल 2013 में कांग्रेस सीएम गहलोत ने सबसे कम 21 सीटें दीं। उन्हें साल 2018 में अवार्ड के रूप में सीएम पद दिया गया। तीसरी बार. साल 2019 लोकसभा में उन्होंने पार्टी को शून्य सीटें दी। क्या ये सही है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत