1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'तेजस्वी युद्ध के असली हीरो, NDA की सरकार बनी तो भी स्थिरता को लेकर शंका'

'तेजस्वी युद्ध के असली हीरो, NDA की सरकार बनी तो भी स्थिरता को लेकर शंका'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 14, 2020 11:17 am IST,  Updated : Nov 14, 2020 11:17 am IST

संजय राउत ने कहा कि अगर बिहार में NDA की सरकार बनती है तो आज भी मेरे मन में सरकार की स्थिरता को लेकर शंका है, बहुत ही कमजोर बहुमत है।

Sanjay Raut attacks BJP NDA Bihar says Tejashwi Yadav real hero 'तेजस्वी युद्ध के असली हीरो, NDA की - India TV Hindi
तेजस्वी युद्ध के असली हीरो, NDA की सरकार बनी तो भी स्थिरता को लेकर शंका- संजय राउत Image Source : PTI

मुंबई. शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने एकबार फिर भारतीय जनता पार्टी और एनडीए पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि अगर बिहार में NDA की सरकार बनती है तो आज भी मेरे मन में सरकार की स्थिरता को लेकर शंका है, बहुत ही कमजोर बहुमत है। लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरह से युद्ध को जीत लिया है, ठीक है आंकड़ों में नहीं जीता। लेकिन बिहार की रणभूमि पर युद्ध के असली हीरो तेजस्वी यादव हैं।

पहले भी तेजस्वी की तारीफ कर चुके हैं राउत

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद भी शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को राजद नेता तेजस्वी यादव की प्रशंसा की थी।  उन्होंने कहा कि वह बिहार विधानसभा चुनाव में "मैन ऑफ द मैच" बनकर उभरे हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में "महत्त्वपूर्ण भूमिका" निभाएंगे।

राउत ने कहा कि भले ही तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, लेकिन वह ‘मैन ऑफ द मैच’ बनकर उभरे हैं। उन्होंने कहा, "बिहार विधानसभा चुनाव ने तेजस्वी जैसा एक बड़ा चेहरा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा नेताओं को तेजस्वी को मुकाबले को कड़ा बनाने के लिए बधाई देनी चाहिए। अगले लोकसभा चुनाव में तेजस्वी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।"

राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के अलावा देवेन्द्र फडणवीस को भी बिहार में भाजपा की सफलता का श्रेय दिया जाना चाहिए क्योंकि वह पार्टी के चुनाव प्रभारी थे। उन्होंने कहा, "अगर भाजपा नीतीश को राज्य का मुख्यमंत्री बनाए रखने के वादे को बरकरार रखती है, तो उन्हें इसका श्रेय शिवसेना को देना चाहिए। महाराष्ट्र में सभी ने देखा है कि जब वादा-खिलाफी की जाती है, तो क्या होता है।"

आपको बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में NDA ने 125 सीटें जीती हैं, जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं। राज्य विधानसभा में साधारण बहुमत के लिये 122 सीटों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, ‘‘बहुमत बहुत मामूली है और कुछ भी हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी- जद(यू) तीसरे स्थान पर रही और अगर कोई जीत का जश्न मना रहा है, तो यह एक मजाक है। भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसके लिए उसे काफी रणनीति बनानी पड़ी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत