1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जगह बदलने पर संजय राउत ने जताई आपत्ति, राज्यसभा सभापति को पत्र लिख बोले- शिवसेना ने एनडीए से निकलने का ऐलान नहीं किया

जगह बदलने पर संजय राउत ने जताई आपत्ति, राज्यसभा सभापति को पत्र लिख बोले- शिवसेना ने एनडीए से निकलने का ऐलान नहीं किया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2019 04:44 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 04:44 pm IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्य सभा सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिख कर जगह बदलने पर आपत्ति की। राउत ने कहा कि शिवसेना ने एनडीए से निकलने का औपचारिक ऐलान नहीं किया था। इसके बावजूद उनकी जगह बदल दी गई।

Shiv Sena MP Sanjay Raut- India TV Hindi
Shiv Sena MP Sanjay Raut addresses the media. Image Source : PTI

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रीमंडल से शिवसेना के सांसद के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में शिवसेना के सांसदों की जगह बदल दी गई, जिसके बाद बुधवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्य सभा सभापति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिख कर जगह बदलने पर आपत्ति की। राउत ने कहा कि शिवसेना ने एनडीए से निकलने का औपचारिक ऐलान नहीं किया था। इसके बावजूद उनकी जगह बदल दी गई। राउत को पाँचवी पंक्ति में भेज दिया गया है।

‘शिवसेना के नेतृत्व में अगले महीने तक सरकार बन जाएगी’

शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को विश्वास जताया कि राज्य में अगले महीने तक उनकी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार बनने की तस्वीर अगले दो दिनों में स्पष्ट हो जाएगी। राज्य में 12 नवंबर से राष्ट्रपति शासन है। उन्होंने संवाददाताओं से बताया, ‘‘हम लोग सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आगले दो दिनों में तस्वीर साफ हो जाएगी और शिवसेना के नेतृत्व में दिसंबर तक सरकार बन जाएगी।’’

राकांपा और कांग्रेस के बीच बुधवार को होने वाली बैठक के बारे में राउत से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के बीच सरकार बनाने के लेकर बातचीत पूरी हो चुकी है और अब इस पर विराम लग जाएगा। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत