1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'पवित्रता' के नाम पर पार्टी मुख्यालय से हटा शशिकला का बैनर, पन्नीरसेल्वम गुट ने किया स्वागत

'पवित्रता' के नाम पर पार्टी मुख्यालय से हटा शशिकला का बैनर, पन्नीरसेल्वम गुट ने किया स्वागत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 26, 2017 04:34 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 04:35 pm IST

अन्नाद्रमुक मुख्यालय से पार्टी महासचिव वी के शशिकला के चित्र वाला बैनर आज हटा दिया गया, पन्नीरसेल्वम गुट ने इस कदम का स्वागत किया है। अन्नाद्रमुक के (अम्मा) गुट ने हालांकि कहा कि बैनरों को हटाने का उनके विरोधियों की मांग से कोई लेना देना नहीं है।

sasikala poster- India TV Hindi
sasikala poster

चेन्नई: अन्नाद्रमुक मुख्यालय से पार्टी महासचिव वी के शशिकला के चित्र वाला बैनर आज हटा दिया गया, पन्नीरसेल्वम गुट ने इस कदम का स्वागत किया है। अन्नाद्रमुक के (अम्मा) गुट ने हालांकि कहा कि बैनरों को हटाने का उनके विरोधियों की मांग से कोई लेना देना नहीं है।

वहीं कानून मंत्री सी वी षड़मुगम ने संवाददाताओं से कहा, हमने बैनर इसलिए नहीं हटाया क्योंकि उन्होंने (पुरात्ची थलाइवी अम्मा गुट) ने इसकी मांग की थी बल्कि हमारे द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णय के तहत इन्हें हटाया गया है।

इसबीच पन्नीरसेल्वम के प्रमुख सहयोगी के पी मुनुसामी ने कहा कि भाइयों के बीच मतभेदों को समाप्त किया जाएगा और अनुकूल वातावरण में बातचीत की जाएगी। भाइयों से उनका इशारा दूसरे गुट की ओर था। पार्टी मुख्यालय मैं अब केवल दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता का ही बैनर लगा है।

कांग्रेस के 12 विधायकों समेत 14 सदस्य राजस्थान विधानसभा से साल भर के लिए सस्पेंड

पन्नीरसेल्वम गुट ने कहा कि बैनर हटाना तो शशिकला को अनाद्रमुक से हटाने की हमारी मांगों को मंजूर करने की दिशा में पहला कदम मात्र है। विलय के लिए बातचीत के बारे में पूछे जाने पर मुनुसामी ने कहा कि केवल मीडिया ही इस बारे में कयास लगा रहा है, हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि कब दोनों धड़े बैठ कर अपने मतभेद दूर करेंगे।

अन्नाद्रमुक के उप महासचिव टीटीवी दिनाकरण पर लगभग बरसते हुए मुनुसामी ने कहा कि उन्हौंने चुनाव आयोग के अधिकारी को रिश्वत देने का प्रयास करके भारी गलती की है। यह एक ऐसा मामला है जिसने उन्हें पुलिस के जाल में फंसा दिया है। एक पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि रहस्यमयी परिस्थितियों में जयललिता की मौत के मामले की जांच सीबीआई से कराने संबंधी मांग अभी भी बरकरार है।

गौरतलब है कि कल पनीरसेल्वम खेमे ने पार्टी कार्यालय की पवित्रता कायम रखने के लिए अन्नाद्रमुक मुख्यालय से शशिकला के बैनर हटाने की मांग की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत