नई दिल्ली: सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। राष्ट्रपति भवन में प्रिंस के स्वागत समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद थे। इस अवसर पर सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि वह भारत की यात्रा पर आकर बहुत प्रसन्न हैं। भारत और सऊदी प्रायद्वीप का रिश्ता काफी पुराना है जो 2000 वर्षो से भी पहले से शुरू होता है। वहीं, बुधवारा को जारी साझा बयान में प्रिंस सलमान ने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर उनका देश भारत के साथ है और उसका पूरा सहयोग करेगा।
- Hindi News
- भारत
- राजनीति
- सऊदी के शाहजादे सलमान ने कहा- आतंकवाद के मुद्दे पर हम भारत के साथ पूरा सहयोग करेंगे
सऊदी के शाहजादे सलमान ने कहा- आतंकवाद के मुद्दे पर हम भारत के साथ पूरा सहयोग करेंगे
सऊदी अरब के शाहजादे मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया।
Saudi Crown Prince Mohammad bin Salman in India Live Updates
-
2:03 PM (IST) Feb 20, 2019
जहां तक आतंकवाद का सवाल है तो हम अपने दोस्त भारत को बताना चाहते है कि हम इंटेलिजेंस को लेकर पूरा सहयोग करेंगे। हम मिलकर काम करेंगे: सऊदी के क्राउन प्रिंस सलमान
-
2:00 PM (IST) Feb 20, 2019
हमारे हित एक तरह के हैं। अलग-अलग क्षेत्र में, दोनों सरकारे मिलकर कॉमन प्लानिंग कर सकती हैं। हमने करीब 44 बिलियन डॉलर का निवेश किया है और अब हम दूसरे क्षेत्र में भी निवेश करना चाहते हैं। भारत मे 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा निवेश की संभावना है: सऊदी क्राऊन प्रिंस सलमान
-
1:58 PM (IST) Feb 20, 2019
हम इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि काउंटर टेररिजम, समुद्री सुरक्षा और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में और मजबूत द्विपक्षीय सहयोग दोनों देशों के लिए लाभप्रद रहेंगे: साझा बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:58 PM (IST) Feb 20, 2019
पश्चिम एशिया और खाड़ी में शांति और स्थिरता सुनिचित करने में हमारे दोनों देशों के साझा हित हैं। आज हमारी बातचीत में, इस क्षेत्र में हमारे कार्यों में तालमेल लाने और हमारी भागीदारी को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति हुई है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:57 PM (IST) Feb 20, 2019
आतंकवाद का इंफ्रास्ट्रक्चर नष्ट करना और इसको समर्थन समाप्त करना और आतंकवादियों और उनके समर्थकों को सजा दिलाना बहुत जरूरी है। साथ ही अतिवाद के खिलाफ सहयोग और इसके लिए एक मज़बूत कार्ययोजना की भी ज़रूरत है, ताकि हिंसा और आतंक की ताकतें हमारे युवाओं को गुमराह न कर सकें। मुझे खुशी है कि सऊदी अरब और भारत इस बारे में साझा विचार रखते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:57 PM (IST) Feb 20, 2019
हम अक्षय ऊर्जा के क्षेत्रों में अपने सहयोग को मज़बूत करने पर सहमत हुए हैं। हम इंटरनेशनल सोलर अलायंस में सऊदी अरब का स्वागत करते हैं। परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग, विशेषरूप से water desalination और स्वास्थ्य के लिए, हमारे सहयोग का एक और आयाम होंगे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:54 PM (IST) Feb 20, 2019
-
1:54 PM (IST) Feb 20, 2019
आज हमने द्विपक्षीय संबंधों के सभी विषयों पर व्यापक और सार्थक चर्चा की है। हमने अपने आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का निश्चय किया है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:52 PM (IST) Feb 20, 2019
आज, 21वीं सदी में, सऊदी अरब, भारत के सबसे मूल्यवान स्ट्रैटिजिक पार्टनर्स में है। यह हमारे विस्तृत पड़ोस में है, एक करीबी दोस्त है और भारत की ऊर्जा सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्रोत भी है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:51 PM (IST) Feb 20, 2019
हिज मेजेस्टी की, और रॉयल हाईनेस आपकी, व्यक्तिगत रुचि और मार्गदर्शन से हमारे द्विपक्षीय सबंधों में और भी प्रगाढ़ता, मधुरता और शक्ति आई हैं: सऊदी के शहजादे सलमान के साथ साझा बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
1:51 PM (IST) Feb 20, 2019
भारत और सऊदी अरब के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध सदियों पुराने हैं। और यह सदैव सौहार्द्रपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। हमारे लोगों के बीच के घनिष्ठ और निकट संपर्क हमारे देशों के लिए एक सजीव सेतु यानि लिविंग ब्रिज है: सऊदी के शहजादे सलमान के साथ साझा बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
12:24 PM (IST) Feb 20, 2019
सलमान ने कहा, 'दो दिवसीय इस यात्रा के दौरान इस बात पर ध्यान होगा कि सऊदी भारत के लिये किस प्रकार से काम कर सकता है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि दोनों देशों की खातिर हम इस संबंध को किस प्रकार बनाये रखेंगे और बेहतर बनाएंगे।'
-
12:23 PM (IST) Feb 20, 2019
सऊदी अरब के शहजादे ने कहा कि भारत के लोग हमारे मित्र हैं और पिछले 70 वर्षो से सऊदी अरब को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।
-
12:23 PM (IST) Feb 20, 2019
प्रिंस सलमान ने कहा कि भारत और सऊदी प्रायद्वीप का रिश्ता हमारे डीएनए में बसा है।
-
12:22 PM (IST) Feb 20, 2019
सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि वह भारत की यात्रा पर आकर बहुत प्रसन्न हैं।