1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, PM मोदी ने विपक्ष से मांगा सहयोग

बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू, PM मोदी ने विपक्ष से मांगा सहयोग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 25, 2016 07:56 am IST,  Updated : Apr 25, 2016 11:21 am IST

बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह सत्र भी हंगामेदार होगा क्योंकि विपक्षी दल उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के विरूद्ध आपस में हाथ मिला चुका है।

parliament of India- India TV Hindi
parliament of India

नई दिल्ली: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण शुरू हो गया है। कार्यवाही शुरू होने के साथ ही नए सांसद राज्य सभा में शपथ ले रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह सत्र भी हंगामेदार होगा क्योंकि विपक्षी दल उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के विरूद्ध आपस में हाथ मिला चुका है। वैसे सरकार ने लोकसभा में 13 और राज्यसभा में 11 विधेयकों को पारित होने समेत इस सत्र के लिए बड़ा एजेंडा सूचीबद्ध किया है लेकिन जीएसटी जैसे विवादास्पद विधेयकों पर शुरूआती दिनों में चर्चा संभव प्रतीत नहीं हो रही।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने संसद के सुचारू रूप से कामकाज सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी थी।

सत्र उत्तराखंड के राजनीतिक संकट को लेकर उठे विवादों के बीच शुरू हो रहा है। इस संकट में केंद्र की भूमिका की आलोचना हो रही है। इसके अलावा केंद्र दस राज्यों में सूखा जैसी स्थिति को लेकर भी निशाने पर है। कई विपक्षी दलों ने सत्र के पहले दिन ही उत्तराखंड मुददे पर प्रश्नकाल स्थगित करने का नोटिस दिया और पहले हफ्ते में ही सूखे पर चर्चा की भी मांग की है।

राज्यसभा में कांग्रेस के उपनेता आनंद शर्मा ने उत्तराखंड की लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने की निंदा करने वाले प्रस्ताव उच्च सदन से पारित किये जाने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी पार्टी के कुछ खास नेताओं के साथ उत्तराखंड पर रणनीति बैठक में सुझाव दिया कि पार्टी को इस मुद्दे पर आक्रामक रूख अपनाना चाहिए। कांग्रेस और कई मुद्दों पर सरकार को घेरेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।