1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. BJP के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी मकर संक्रांति पर करेंगे नई पार्टी की घोषणा

BJP के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी मकर संक्रांति पर करेंगे नई पार्टी की घोषणा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2017 11:12 pm IST,  Updated : Nov 12, 2017 11:13 pm IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बागी विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी से अलग रास्ता इख़्तियार करने का फैसला किया है

ghanshyam tiwari- India TV Hindi
ghanshyam tiwari

सीकर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बागी विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने पार्टी से अलग रास्ता इख़्तियार करने का फैसला किया है। तिवाड़ी ने कहा कि आने वाले दिनों में वे राज्य में नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और राज्य में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। तिवाड़ी ने आज यहां रामलीला मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में नई पार्टी और नई राजनीतिक शक्ति बनाने का एलान कर दिया। हालांकि तिवाड़ी ने नई पार्टी के नाम की घोषणा नहीं की और मकर संक्रांति पर इसके नामकरण करने की बात कही है।

सीकर और झुंझनू जिले के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में तिवाड़ी ने नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री और भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया। सभा में भाजपा के बागी नेता ने किसानों की दशा, स्वर्ण आरक्षण, गौ माता, नए काले कानून, राष्ट्रवाद और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर भी मुख्यमंत्री और भाजपा पर निशाने साधा। तिवाड़ी ने अपनी उपेक्षा और अपने खिलाफ सरकार की कार्रवाई पर भी हमला किया।

सभा में तिवाड़ी ने कार्यकर्ताओं से हाथ उठवाकर अपने फैसले पर मुहर भी लगवाई और उनसे सीधा संवाद भी किया। रामलीला मैदान से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले तिवाड़ी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत को याद करते हुए उन्होंने पुराने साथियों को भी याद करते हुए धन्यवाद दिया।

घनश्याम तिवाड़ी ने किसानों की दुर्दशा के लिए कांग्रेस के साथ भाजपा को भी जिम्मेदार बताते हुए कहा कि देश के बड़े उद्योगपति और बड़े चोरों का हजारों करोड़ रुपये माफ करने वाली सरकार को किसानों के कर्ज माफ करने में तकलीफ होती है। उन्हें इस बात की परवाह नही है देश मे हजारों किसानों ने आत्महत्या कर ली और कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने सेवानिवृत्त के बाद के लिए बंगले बनवाने की फिक्र है। इसके लिए वे सदन में कानून बनवाने में लगी है। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों ऒर कर्मचारियों को बचाने के लिए काला कानून ला रही है। वे किसान और आम आदमी की लड़ाई के लिए कभी नहीं डरे है और न ही पीछे हटेंगे।

तिवाड़ी ने साफ कहा कि वे जनता की टिकट में विश्वास रखते है। आने वाले दिनों में राज्य में नई ताकत बनाएंगे और राज्य में 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। सभा की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व विधायक मूल सिंह शेखावत ने की। सभा में शिक्षाविद दयाराम महरिया, दीनदयाल वाहिनी के सीकर,झुंझनूं जिलाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पहले तिवाड़ी का चौमू रींगस सहित कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत