1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कई बंगाली फिल्म व टेलीविजन कलाकार भाजपा में शामिल हुए

कई बंगाली फिल्म व टेलीविजन कलाकार भाजपा में शामिल हुए

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2019 09:28 pm IST,  Updated : Jul 18, 2019 09:28 pm IST

प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री पर्णो मित्रा समेत कई बंगाली कलाकार गुरुवार को यहां भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

Several Bengali film, TV actors join BJP- India TV Hindi
Several Bengali film, TV actors join BJP Image Source : PTI

नयी दिल्ली: प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री पर्णो मित्रा समेत कई बंगाली कलाकार गुरुवार को यहां भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। घोष ने 12 अभिनेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास कार्यों से प्रेरित हैं। 

ऋषि कौशिक, कंचन मोइत्रा, रूपांजना मित्रा और बिस्वजीत गांगुली उन फिल्मी और टीवी सितारों में शामिल हैं, जो यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए हैं। इस साल मार्च से ही तृणमूल, माकपा और कांग्रेस के नेताओं सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

भाजपा राज्य में तृणमूल कांग्रेस से सत्ता हासिल करने के लिए प्रयासरत है और वह राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में उभरी है। हाल ही में हुए आम चुनाव में पश्चिम बंगाल में भगवा पार्टी ने लोकसभा की 42 सीटों में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत