1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तुर्की जा रहे शाह फैसल को एयरपोर्ट पर रोककर वापस श्रीनगर भेजा गया

तुर्की जा रहे शाह फैसल को एयरपोर्ट पर रोककर वापस श्रीनगर भेजा गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 14, 2019 03:34 pm IST,  Updated : Aug 14, 2019 03:34 pm IST

शासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आए जम्मू-कश्मीर के नेता शाह फैसल को बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोककर वापस श्रीनगर भेज दिया गया है

Shah Faesal sent back to Kashmir from Delhi, detained under PSA in Srinagar- India TV Hindi
Shah Faesal sent back to Kashmir from Delhi, detained under PSA in Srinagar

नई दिल्ली। प्रशासनिक सेवा छोड़कर राजनीति में आए जम्मू-कश्मीर के नेता शाह फैसल को बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोककर वापस श्रीनगर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीनगर में शाह फैसल को एहतिआत के तौर पर हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि शाह फैसल इस्तानबुल जाने के लिए दिल्ली से उड़ान लेने वाला था लेकिन उन्हें हिरासत में लेकर वापस कश्मीर भेजा गया है।

शाह फैसल जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने का लगातार विरोध कर रहे हैं, 3 दिन पहले शाह फैसल ने अपने ट्विटर हेंडल के जरिए कहा था कि जबतक जम्मू-कश्मीर को वही दर्जा नहीं दिया जाता जो 1947 में दिया गया था तबतक घाटी में किसी तरह की ईद नहीं मनाई जाएगी। मंगलवार को शाह फैसल ने एक और ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि धारा 370 खत्म किए जाने से मुख्यधारा खत्म हो गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत