1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दाऊद के आत्मसमर्पण की शर्तें राज्य सरकार को मंजूर नहीं थीं: शरद पवार

दाऊद के आत्मसमर्पण की शर्तें राज्य सरकार को मंजूर नहीं थीं: शरद पवार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 05, 2015 07:26 am IST,  Updated : Jul 05, 2015 07:28 am IST

मुंबई: NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने कहा कि, वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आत्मसमर्पण की इच्छा को लेकर उनसे संपर्क किया था, लेकिन इसके लिए

'दाऊद के आत्मसमर्पण की...- India TV Hindi
'दाऊद के आत्मसमर्पण की शर्तें सरकार को मंजूर नहीं थीं'

मुंबई: NCP नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने कहा कि, वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के आत्मसमर्पण की इच्छा को लेकर उनसे संपर्क किया था, लेकिन इसके लिए रखी गई शर्तें राज्य सरकार को मंजूर नहीं थीं।

यह पेशकश 1990 के दशक में पवार के मुख्यमंत्री पद के कार्यकाल के दौरान की गई थी। (जेठमलानी बोले, भारत लौटना चाहता था दाऊद)

शरद पवार ने संवाददाताओं से कहा, 'यह सच है कि राम जेठमलानी ने दाऊद के लौटने की इच्छा के बारे में प्रस्ताव दिया था। लेकिन शर्त थी कि दाऊद को जेल में नहीं रखा जाएगा। बल्कि उसे घर में रहने की इजाजत दी जाएगी। यह स्वीकार्य नहीं था। हमने कहा कि उसे कानून का सामना करना होगा।'

पूर्व केंद्रीय मंत्री से जेठमलानी के बयान के बारे में पूछा गया था कि 1993 मुंबई सिलसिलेवार बम धमाकों के मुख्य आरोपी दाऊद भारतीय अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण करना चाहता था, लेकिन राज्य में कांग्रेस सरकार के मुखिया तत्कालीन मुख्यमंत्री पवार ने उसकी पेशकश ठुकरा दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत