1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शरद यादव और अली अनवर को बड़ा झटका, राज्यसभा की सदस्यता खत्म

शरद यादव और अली अनवर को बड़ा झटका, राज्यसभा की सदस्यता खत्म

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 04, 2017 11:43 pm IST,  Updated : Dec 04, 2017 11:50 pm IST

जेडीयू के बागी सांसद शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। उनके साथ-साथ राज्यसभा सचिवालय ने...

sharad yadav- India TV Hindi
sharad yadav

नई दिल्ली: जेडीयू के बागी सांसद शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। उनके साथ-साथ राज्यसभा सचिवालय ने अली अनवर की भी सदस्यता खत्म कर दी है। यह जानकारी यादव के कार्यालय ने दी।

बता दें कि जेडीयू संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने राज्यसभा के सभापति के समक्ष शरद यादव और अली अनवर की सदस्यता खत्म करने को लेकर आवेदन दिया था। इसके बाद उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दोनों नेताओं की सदस्यता समाप्त करने का फैसला लिया। राज्यसभा सचिवालय के अनुसार संविधान की दसवीं अनुसूची के पैरा 2 (1) (a) के अनुसार दोनों नेताओं की सदस्यता रद्द की गई।

गौरतलब है कि जेडीयू ने अगस्त में शरद यादव को राज्यसभा में जेडीयू के नेता के पद से हटा दिया गया था। नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद से ही शरद यादव बागी तेवर अपनाए हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत