1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कांग्रेस में छोड़ा कम्युनिकेशन हेड का पद

प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कांग्रेस में छोड़ा कम्युनिकेशन हेड का पद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 14, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Feb 14, 2019 05:10 pm IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस पार्टी में कम्युनिकेशन हेड का पद छोड़ दिया है

Sharmistha Mukherjee has resigned from her post as Communication head of Delhi Congress- India TV Hindi
Sharmistha Mukherjee has resigned from her post as Communication head of Delhi Congress

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस पार्टी की दिल्ली इकाई में कम्युनिकेशन हेड का पद छोड़ दिया है, उनकी जगह कांग्रेस नेता रमाकांत गोस्वामी को इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

हालांकि शर्मिष्ठा मुखर्जी कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं, गुरुवार को उनके पद छोड़ने की खबर के बाद उन्होंने एक ट्ववीट किया जिससे साफ जाहिर होता है कि वह कांग्रेस में  बनी हुई हैं। ट्वीट में शर्मिष्ठा ने लिखा है कि दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस की तरफ से उन्होंने पश्चिमपुरी की झुग्गियों में आग लगने की वजह से बेघर हुई महिलाओं के साथ शहीद भगत सिंह कैंप में मुलाकात की और उन्हें साड़ियां भेंट कीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत