1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नड्डा को अध्यक्ष चुनने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी को दी बधाई, पार्टी में बिताए दिनों को किया याद

नड्डा को अध्यक्ष चुनने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी को दी बधाई, पार्टी में बिताए दिनों को किया याद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2020 01:03 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 01:03 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष चुने जाने पर जेपी नड्डा को अपनी ही नहीं बल्कि दूसरी पार्टियों की ओर से बधाई मिल रही हैं।

Shatrughan Sinha- India TV Hindi
Shatrughan Sinha

भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष चुने जाने पर जेपी नड्डा को अपनी ही नहीं बल्कि दूसरी पार्टियों की ओर से बधाई मिल रही हैं। लेकिन इस बीच नड्डा को मिली जिस बधाई ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, वह थी शॉटगन और बिहारी बाबू नाम से प्रसिद्ध शत्रुघ्न सिन्हा की बधाई। हालांकि उन्होंने भाजपा अध्यक्ष को नहीं, बल्कि नड्डा को अध्यक्ष चुनने पर भाजपा को बधाई दी। इस दौरान पार्टी को लेकर उनका अंदाज़ भी बदल—बदला सा दिखा। बधाई देते हुए उन्होंने पार्टी में बिताए अपने पुराने दिनों को भी याद किया। 

भाजपा छोड़कर पिछले साल कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने जेपी नड्डा को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा को दिल से बधाई दी। बधाई संदेश लिखते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि यह पूरी तरह से पार्टी का आंतरिक मामला है, लेकिन चूंकि मेरा राजनीतिक कैरियर/सफर यहीं से शुरू हुआ था, तो मेरे लिए यह एक भावनात्मक और स्नेहपूर्ण क्षण भी है। उन्होंने साथ ही लिखा कि उनकी इस बात को लोग अन्यथा भी ले सकते हैं। 

बता दें कि लोकसभा चुनावों में टिकट नहीं मिलने के चलते बगावती तेवर दिखाने वाले सिन्हा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्होंने पटना साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा। यहां उन्हें रविशंकर प्रसाद से करारी हार झेलनी पड़ी थी। हाल ही में सीएए के विरोध में भाजपा के खिलाफ टिप्पणी को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा का नाम सामने आया था।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत