1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पटना एयरपोर्ट पर VIP की तरह ट्रीट नहीं होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, करानी पड़ा करेगी रेगुलर चेकिंग

पटना एयरपोर्ट पर VIP की तरह ट्रीट नहीं होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, करानी पड़ा करेगी रेगुलर चेकिंग

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 01, 2019 01:00 pm IST,  Updated : Jan 01, 2019 01:00 pm IST

अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को अब से पटना हवाई अड्डे पर VIP ट्रीटमेंट नहीं मिलेगी।

शत्रुघ्न सिन्हा (File Photo)- India TV Hindi
शत्रुघ्न सिन्हा (File Photo) Image Source : PTI

पटना: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को अब से पटना हवाई अड्डे पर VIP ट्रीटमेंट नहीं मिलेगी। VIP ट्रीटमेंट में उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जाती थी, जिनपर अब रोक लगा दी गई है। पटना के जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे के निदेशक राजेंद्र सिंह लाहौरिया ने कहा कि सिन्हा को अपना वाहन अंदर तक लाने के अलावा सुरक्षा जांच से भी छूट मिल हुई थी। लेकिन, अब उन्हें ये VIP ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा।

राजेंद्र सिंह लाहौरिया ने कहा, ‘सिन्हा को एक अवधि के लिए ये सुविधाएं प्राप्त थीं, जो इस साल जून में समाप्त हो गई। उस अवधि को बढ़ाने के लिए कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ।’ बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा बिहार की पटना साहिब सीट से BJP के सांसद हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से लगातार केंद्र की मोदी सरकार और वर्तमान बीजेपी नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते रहे हैं। 

इससे पहले पिछले साल RJD सुप्रीमो लालू यादव को भी मिली विशेष सुविधा वापस ले ली गई थी। जिसके बाद से लालू यादव आम यात्री की तरह ही यात्रा करने लगे थे। गौरतलब है कि जुलाई 2017 में लालू यादव की VIP सुविधा वापस लिए जाने के बाद आरजेडी ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत