1. Hindi News
  2. भारत
  3. उत्तर प्रदेश
  4. क्या मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं BJP के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा?

क्या मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं BJP के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 12, 2018 12:49 pm IST,  Updated : Oct 12, 2018 12:49 pm IST

समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हां की शिरकत के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह सवाल उठाए जा रहे हैं

Will Shatrughan Sinha will fight against PM Modi in Varanasi? - India TV Hindi
Will Shatrughan Sinha will fight against PM Modi in Varanasi? 

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा क्या इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं? गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा की शिरकत के बाद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह सवाल उठाए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी के टॉप नेता 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी से किसी वॉलीबुड अभिनेता को टिकट दिए जाने पर विचार कर रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक समाजवादी पार्टी शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दे सकती है बशर्ते वह चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दें। शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल बिहार के पटना साहिब से भाजपा के सांसद हैं लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है, उनके साथ पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी प्रधानमंत्री के खिलाफ बगावत शुरू की हुई है।

शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित जयप्रकाश नारायण की जयंती कार्यक्रम में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। शत्रुघ्न सिन्हा ने राफेल डील पर कहा कि केंद्र सरकार को जवाब देना होगा, तो वहीं, यशवंत सिन्हा ने कहा कि मौजूदा वक्त में देश के हालात इमरजेंसी से भी बदतर हैं। समाजवादी पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ''सत्ता सेवा का माध्यम है, मेवा का नही, अगर सच बोलना बगावत है तो मैं बागी हूं।''

Latest Uttar Pradesh News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Uttar Pradesh से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत