1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े रिश्वत मामले की जांच हो: शीला दीक्षित

प्रधानमंत्री मोदी से जुड़े रिश्वत मामले की जांच हो: शीला दीक्षित

 Written By: IANS
 Published : Dec 27, 2016 08:02 pm IST,  Updated : Dec 27, 2016 08:02 pm IST

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कॉरपोरेट घरानों - सहारा और बिड़ला समूहों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं को कथित तौर पर किए गए भुगतान...

Sheila Dikshit | PTI File Photo- India TV Hindi
Sheila Dikshit | PTI File Photo

नई दिल्ली: दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने मंगलवार को सवाल किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने कॉरपोरेट घरानों - सहारा और बिड़ला समूहों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई राजनेताओं को कथित तौर पर किए गए भुगतान से संबंधित रिश्वत मामले की जांच के आदेश क्यों नहीं दिए हैं? उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला ने कहा, ‘पीएमओ बिड़ला और सहारा पेपर्स मामले में एक स्वतंत्र और विस्तृत जांच से क्यों बच रहा है?’

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कॉरपोरेट घरानों से कथित रिश्वत लेने वाले राजनीतिक नेताओं की सूची में शीला का नाम भी शामिल है। कांग्रेस नेता ने पूर्व में इस तरह की डायरी के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया था। हालांकि उन्होंने कहा था कि इससे कांग्रेस उपध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप की गंभीरता कम नहीं होती। उन्होंने रिश्वत लेने वालों की सूची में शामिल सभी नेताओं की जांच की मांग की, भले ही इसमें कांग्रेस के सदस्य क्यों न हों।

शीला ने उन मीडिया रपटों को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अगले साल के शुरू में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने राज्य में दो चुनावी सभाओं के बारे में ट्वीट कर कहा, ‘मैं मीडिया की अटकलों- 'शीला ने यूपी से दूरी बनाई' से हैरान हूं, ऐसी खबरों पर मुझे हंसी आती है। अलीगढ़ जाने का मेरा कार्यक्रम नहीं था। मैं बुधवार को बाराबंकी में रहूंगी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत