1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवसेना ने कसूरी की किताब के विरोध में सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर स्याही फेंकी

शिवसेना ने कसूरी की किताब के विरोध में सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर स्याही फेंकी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 12, 2015 10:32 am IST,  Updated : Oct 12, 2015 10:42 am IST

मुंबई: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के मुंबई में विमोचन का विरोध कर रही शिवसेना ने किताब विमोचन कार्यक्रम के आयोजक सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर स्याही फेंक दी। इसके

कसूरी की किताब के...- India TV Hindi
कसूरी की किताब के विरोध में कुलकर्णी पर हुआ स्याही अटैक

मुंबई: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के मुंबई में विमोचन का विरोध कर रही शिवसेना ने किताब विमोचन कार्यक्रम के आयोजक सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर स्याही फेंक दी। इसके बावजूद सुधींद्र कुलकर्णी ने कहा है कि, मैं डरने वाला नहीं, किताब का विमोचन होकर रहेगा। सुधींद्र कुलकर्णी के मुंह पर करीब 15 शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने स्याही पोती थी।

पूरे मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि, 'किताब के विमोचन के लिए पूरी सुरक्षा दी गई है।'

सुधींद्र कुलकर्णी पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद कसूरी की किताब लांच कराने के लिए पहुंचे थे।

शिवसेना ने किताब लांच का विरोध किया था और किताब न लांच करने की धमकी दी थी।

आगे की स्लाइड में देखें सुधींद्र कुलकर्णी की और तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।