मुंबई: सामना में शिवसेना ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, 'हिन्दू आतंकवाद कांग्रेस की देन है। कांग्रेस ने हमेशा आतंकवाद पर कमज़ोर कार्यवाही की।'
'हिन्दू आतंकवाद की संकल्पना कांग्रेस सरकार ने बहुत बड़ा पाप किया है और इसलिए कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं किया जायेगा।'
शिवसेना ने कहा कि, आतंकवाद का रंग हरा है और इससे गहरा करने का काम पाकिस्तान ने किया है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई कांग्रेस ने कमज़ोर की है जिसके बाद अब हिंदुओं पर आतंकवाद के आरोप लगने लगे हैं, हिन्दू आतंकवाद की संकल्पना करने के बाद पाकिस्तान को और भी हिम्मत मिली है।
वहीं जस्टिस मनमोहन सिंह लिब्रहान ने दावा किया है कि अयोध्या के बाबरी डिमोलिशन केस की जांच रिपोर्ट में उन्होंने ही पहली बार 'हिंदू आतंकवादी' शब्द का जिक्र किया था। जस्टिस लिब्रहान बाबरी डिमोलिशन के वक्त पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में जज थे। उन्हें दिसंबर 1992 में इस केस की जांच के लिए बने कमिशन का अध्यक्ष बनाया गया था। 17 साल बाद साल 2009 में उन्होंने 1000 पेज की अपनी रिपोर्ट तब प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह को सौंपी थी।