1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शाहीन बाग की घटना पर कांग्रेस बोली- यह ‘गोली मारो’ वाली विचारधारा की देन है

शाहीन बाग की घटना पर कांग्रेस बोली- यह ‘गोली मारो’ वाली विचारधारा की देन है

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 01, 2020 07:42 pm IST,  Updated : Feb 01, 2020 07:42 pm IST

कांग्रेस ने दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शन स्थल के निकट एक युवक द्वारा गोली चलाने की घटना को लेकर आरोप लगाया कि यह ‘गोली मारो’ वाली विचारधारा की देन है।

Shooter has changed but ideology pulling trigger remains...- India TV Hindi
Shooter has changed but ideology pulling trigger remains same: Cong on Shaheen Bagh incident

नई दिल्ली: कांग्रेस ने दिल्ली के शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) विरोधी प्रदर्शन स्थल के निकट एक युवक द्वारा गोली चलाने की घटना को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि यह ‘गोली मारो’ वाली विचारधारा की देन है। पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, ‘‘बंदूकधारी बदल जाते हैं, लेकिन विचारधारा वही ‘गोली मारो’ वाली है। चाहे वह 1948 (गोडसे) हो या फिर 2020 हो। यह सब गोली मारो वाली विचारधारा की देन हैं। जिन हाथों को भारत के विकास को गति देनी चाहिए वो गोलीबारी कर रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘मेक इन इंडिया’ की बजाय ‘स्प्रेडिंग हेट इन इंडिया’ हो रहा है। गौरतलब है कि शाहीन बाग क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शनिवार को हवा में दो गोलियां चलाई जिसके बाद उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। शाहीन बाग में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

इससे पहले एक युवक ने बृहस्पतिवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की थी जिसमें एक छात्र घायल हो गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत