1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. खट्टर सरकार से निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने समर्थन लिया वापस, किसान आंदोलन के चलते उठाया कदम

खट्टर सरकार से निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने समर्थन लिया वापस, किसान आंदोलन के चलते उठाया कदम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2020 02:25 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 02:25 pm IST

सोमबीर सांगवान दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। दादरी में मंगलवार को सांगवान खाप की हुई पंचायत हुई में फैसला किया गया कि खाप के लोग एक दिसंबर से किसानों के समर्थन में दिल्ली के लिए कूच करेंगे और उनका नेतृत्व खाप के प्रधान सोमवीर सांगवान करेंगे

हरियाणा विधानसभा...- India TV Hindi
हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोमवीर सांगवान ने भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट को हराया था Image Source : TWITTER ANI

चंडीगढ़। किसान आंदोलन के कारण निर्दलीय विधायक सोमवीर सांगवान ने हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार से समर्थन वापस ले लिया है, मंगलवार को सांगवान ने अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा की है। सांगवान ने सोमवार को ही हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, उन्हें हाल ही में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त किया गया था लेकिन हरियाणा की 30 से ज्यादा खाप पंचायतों के किसान आंदोलन को समर्थन के बाद सांगवान ने खट्टर सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया है, सोमवीर सांगवान खुद सांगवान खाप के प्रधान हैं और सांगवान खाप ने भी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन करने का फैसला किया है। 

सोमबीर सांगवान दादरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। दादरी में मंगलवार को सांगवान खाप की हुई पंचायत हुई में फैसला किया गया कि खाप के लोग एक दिसंबर से किसानों के समर्थन में दिल्ली के लिए कूच करेंगे और उनका नेतृत्व खाप के प्रधान सोमवीर सांगवान करेंगे। इसके बाद सोमवीर सांगवान ने हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी और आज सरकार से समर्थन भी वापस ले लिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोमवीर सांगवान ने भाजपा प्रत्याशी बबीता फोगाट को हराया था। 

सोमवीर सांगवान के त्यागपत्र से हालांकि हरियाणा की खट्टर सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है और फिलहाल संख्याबल उनके साथ हैं क्योंकि सरकार को भारतीय जनता पार्टी के 40 और जननायक जनता पार्टी के 10 विधायकों का समर्थन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत