1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कुछ लोग गिद्धों की तरह लाश पर भी राजनीति करते हैं: वी के सिंह

कुछ लोग गिद्धों की तरह लाश पर भी राजनीति करते हैं: वी के सिंह

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 03, 2016 12:24 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 12:24 pm IST

विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने आरोप लगाया कि रामकिशन ग्रेवाल को उन लोगों ने उकसाया जिन्हें उनकी मौत से सियासी अवसर की तलाश है। राजनेता कभी नहीं चाहेंगे कि रामकिशन की खुदकुशी की

 v.k. singh- India TV Hindi
v.k. singh

विदेश राज्य मंत्री वी के सिंह ने आरोप लगाया कि रामकिशन ग्रेवाल को उन लोगों ने उकसाया जिन्हें उनकी मौत से सियासी अवसर की तलाश है। राजनेता कभी नहीं चाहेंगे कि रामकिशन की खुदकुशी की असली वजह सामने आए। कुछ लोग गिद्धों की तरह लाश पर भी राजनीति करते हैं। 

वी.के. सिंह ने सैनिक के सुसाइड पर दिए गए अपने विवादास्पद बयान पर सफाई दी है। उन्होंने फेसबुक पर सफाई देने के साथ ही पूर्व सैनिक रामकिशन की मौत पर कुछ सवाल भी उठाए हैं। जनरल ने कहा है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि जिस सरकार ने OROP लागू किया उसी से नाराज हो कर सैनिक खुदकुशी कर लें? कहीं ऐसा तो नहीं कि रामकिशन को उनलोगों ने खुदकुशी के लिए मजबूर किया है जो इसमें सियासी मौका देख रहे थे? जिस वक्त वो खुदकुशी की कोशिश कर रहे थे उस वक्त उनके साथ कौन था और कौन उनके लिए ज़हर लेकर आया था, इसकी जांच होनी चाहिए। 

विदेश राज्य मंत्री ने रामकिशन ग्रेवाल की खुदकुशी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि वह इस घड़ी में रामकिशन के परिवार के साथ हैं।

उन्होंने लिखा कि ये समझना महत्वपूर्ण है कि किसी शख्स के सुसाइड में उसकी मानसिक स्थिति सबसे अहम होती है। डिप्रेशन वो सबसे बड़ा कारण है जो खुदकुशी कि लिए जिम्मेदार है। मेरे शब्दों पर मत जाइये, दुनिया के जाने माने साइकोलॉजिस्ट भी ऐसा ही कहते हैं..और ऐसा मजबूत लोगों में भी होता है। "मैं बिना शक शुबह के ये कह सकता हूं कि अगर कोई रामकिशन को बचाने के लिए वक्त पर आगे आता तो वो आज हमारे बीच रहते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत