1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जनता से परास्त कुछ लोग संवेदनशील मुददों पर सियासत कर रहे हैं: नकवी

जनता से परास्त कुछ लोग संवेदनशील मुददों पर सियासत कर रहे हैं: नकवी

 Written By: Bhasha
 Published : May 26, 2017 03:47 pm IST,  Updated : May 26, 2017 03:48 pm IST

राजग सरकार के 3 वर्ष के कामकाज को इकबाल, इंसाफ और इरादों का तीन साल करार देते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सहारनपुर संषर्घ से जुड़े घटनाक्रम को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जनता से परास्त कुछ लोग ऐसे संवेदनशील मुद्दों को भी स

mukhtar abbas naqvi- India TV Hindi
mukhtar abbas naqvi

नई दिल्ली: राजग सरकार के 3 वर्ष के कामकाज को इकबाल, इंसाफ और इरादों का तीन साल करार देते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने सहारनपुर संषर्घ से जुड़े घटनाक्रम को दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जनता से परास्त कुछ लोग ऐसे संवेदनशील मुद्दों को भी सियासत की रोटी सेंकने का माध्यम बना रहे हैं।

नकवी ने कहा, ऐसी घटनाएं दुखद एवं दूर्भाग्यपूर्ण हैं और किसी प्रकार की हिंसा को उचित नहीं ठहराया जा सकता। ऐसे मामले में आग में घी डालने की बजाए, पानी डालने का काम करना चाहिए।

सहारनपुर संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम के बारे में एक सवाल के जवाब में नकवी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है, इसके लिए जिम्म्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे संवेदनशील मुद्दों से हम सब को मिलकर निपटने की जरूरत है। लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि जनता से परास्त कुछ लोग ऐसे संवेदनशील मुद्दों को भी सियासत की रोटी सेंकने का माध्यम बना लेते हैं।

कश्मीर की स्थिति के बारे में एक सवाल के जवाब में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान में चल रही आतंकवाद की फैक्टरी का प्रदूषण पूरी दुनिया को डंस रहा है और यह सम्पूर्ण विश्व में अमन के लिए खतरा बन गया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में अमन और इंसानियत की ताकतों को एकजुट होकर ऐसी शैतानी ताकतों और आतंकी साजिशों को नाकाम करना होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की एकता की संस्कृति और सौहार्द का संस्कार ऐसी शक्ति है जो ऐसी किसी ताकत को कामयाब नहीं होने देगा जो देश में सद्भाव और अमन के ताने बाने को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं। नकवी ने कहा कि इसी का उदाहरण है कि तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसी नापाक ताकतें भारत में सफल नहीं हो पा रही हैं।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि भारत और दुनिया के सामने आज हिंसा, आतंकवाद और कट्टरपंथ एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। इन्हें परास्त करने के लिए हमें एक बार फिर से भारत के सदियों पुराने संस्कार और संस्कृति के ताने बाने का संदेश दुनिया के सभी कोनों में पहुंचाना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत