1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर करेंगी सोनिया गांधी? नागरा और बिट्टू को लेकर दिल्ली पहुंचे चन्नी

नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर करेंगी सोनिया गांधी? नागरा और बिट्टू को लेकर दिल्ली पहुंचे चन्नी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 05, 2021 06:15 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 06:33 pm IST

सोनिया गांधी नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर सकती हैं। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

नवजोत सिंह सिद्धू- India TV Hindi
नवजोत सिंह सिद्धू Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली/चंडीगढ़: सोनिया गांधी नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजूर कर सकती हैं। इसके बाद पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 'कुलजीत नागरा और रवनीत सिंह बिट्टू प्रदेश अध्यक्ष की रेस में आगे चल रहे हैं। सोनिया गांधी इन दोनों में से ही किसी एक को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बना सकती हैं।' दोनों नेता दिल्ली पहुंचे हैं। खुद पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी दोनों को अपने साथ चार्टर प्लेन से लेकर दिल्ली पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का पहले अपने हेलीकॉप्टर से दिल्ली आने का प्लान था लेकिन फिर इस प्लान में बदलाव किया गया और वह पार्टी आलाकमान के निर्देश पर अपने साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट कुलजीत नागरा और नए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए रेस में आगे चल रहे लुधियाना के कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को स्पेशल चार्टर प्लेन से दिल्ली लेकर आए।

सूत्रों के मुताबिक, चरणजीत सिंह चन्नी का हेलीकॉप्टर उड़ान भी भर चुका था लेकिन उसे आनन-फानन में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया और वहां से तीनों नेता स्पेशल चार्टर प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी आज नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा मंजर कर सकती हैं और कुलजीत नागरा तथा रवनीत सिंह बिट्टू में से किसी एक को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बना सकती हैं।

यहां गौर देने वाली बात यह भी है कि पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने आज ही राहुल गांधी से मुलाकात की है। हालांकि, मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। वह बिना पत्रकारों से बात किए ही चले गए। उन्होंने मुलाकात को लेकर कोई जानकार दी है। पंजाब कांग्रेस का प्रभारी होने के नाते राज्य से जुड़े पार्टी के फैसलों में उनकी राय भी मायने रखती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत