1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDORE ODI: जब कोहली बरस पड़े रहाणे पर

INDORE ODI: जब कोहली बरस पड़े रहाणे पर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 14, 2015 03:56 pm IST,  Updated : Oct 14, 2015 05:42 pm IST

इंदौर: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दूसरे वनडे के पहले कानपुर वनडे में हार को लेकर कप्तान धोनी और उप कप्तान विराट कोहली के बीच तनातनी को एक वजह बताई जा रही थी। इस तनातनी

INDORE ODI: जब कोहली बरस पड़े...- India TV Hindi
INDORE ODI: जब कोहली बरस पड़े रहाणे पर

इंदौर: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में दूसरे वनडे के पहले कानपुर वनडे में हार को लेकर कप्तान धोनी और उप कप्तान विराट कोहली के बीच तनातनी को एक वजह बताई जा रही थी। इस तनातनी के केंद्र में थे अजिंक्य रहाणे जिन्हें धोनी ने न सिर्फ टीम में शामिल किया था बल्कि कोहली का बैटिंग स्थान यानी नंबर तीन स्थान भी दे दिया था। बस तभी से कोहली का पारा गरम था।

कानपुर में कोहली चौथे नंबर पर आए और सिर्फ 11 रन ही बना पाए जबकि रहाणे ने उनके पहले आकर 60 रन बनाए थे। खेल के जानकरों का कहना है कि जितनी बॉल रहाणे ने खेली उतनी बॉल पर कोहली ने सैंकड़ा मार दिया होता।

बहरहाल इंदौर में दूसरे वनडे में दूसरा विकेट 59 पर गिरने के बाद कोहली रहाणे के साथ बैटिंग करने आ गए। कोहली को जहां अपना पाइंट प्रूव करना था वहीं उनके विरोधी भी तैयार थे कि अब कोहली ओवर्स की कमी का बहाना नहीं बना सकते क्योंकि जब कोहली क्रीज़ पर आए थे तब सिर्फ 12.3 ओवर्स ही हुए थे।

लेकिन 18.1 ओवर में लोगों ने जो देखा वो हैरान करने वाला था। रहाणे ने स्टेन की बॉल पर मिड ऑफ पर शॉट मारा जो हवा में था लेकिन बहरदीन ने कैच छोड़ दिया। ज़ाहिर है स्टेन को ये पसंद नहीं आया और वह ग़ुस्से में बड़बड़ाने लगे।

मिस फील्ड पर रहाणे और कोहली ने पहले एक रन लिया और फिर कोहली ने दूसरे रन के लिए दौड़ लगाना सुरु कर दी लेकिन रहाणे पहेल क्रीज़ से निकले  और फिर कोहली को वापस जाने को कहा लेकिन तह तक कोहली आधी पिच पर आ गए थे। बॉलिंग एंड पर स्टेन ने बहरदीन का थ्रो विकेट कीपर को दे दिया और कोहली रन आउट हो गए। इस तरह से आउट होने पर कोहली का गुस्सा देखने लायक भी था और जायज़ भी क्योंकि कॉल उनका था और वो डेंजर एंड की तरफ भाग रहे थे। रन आउट होते ही कोहली ने आगबबूला होते हुए रहाणे को कुछ कहा जो सिर झुकाए खड़े थे। इसके बाद कोहली रास्ते भर बड़बड़ाते देखे गए। वह बाहर जा रहे थे और कप्तान उनकी जगह अंदर आ रहे थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल