1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुषमा स्वराज एक महिला हैं इस लिए उन्हें परेशान न करें: लालू यादव

सुषमा स्वराज एक महिला हैं इस लिए उन्हें परेशान न करें: लालू यादव

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 16, 2015 09:14 am IST,  Updated : Jun 16, 2015 09:14 am IST

पटना: ललित मोदी मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की विपक्ष की मांग के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि

'सुषमा स्वराज एक महिला...- India TV Hindi
'सुषमा स्वराज एक महिला हैं इस लिए उन्हें परेशान न करें'

पटना: ललित मोदी मुद्दे पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के इस्तीफे की विपक्ष की मांग के बीच राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह एक महिला हैं।

 
लालू प्रसाद ने कहा, ‘सुषमा स्वराज एक महिला हैं। इस मुद्दे को लेकर उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। राजनीतिक पार्टियों को उन्हें और नहीं परेशान करना चाहिए।’ आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बानने को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ की गई बैठक की अध्यक्षता करने के बाद राजद प्रमुख मीडिया से मुखातिब हो रहे थे।
 
जब उनसे उनकी टिप्पणी को विस्तारित करने को कहा गया तो प्रसाद ने कहा कि उनके पास इसमें और जोड़ने के लिए कुछ नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत