1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मायावती की जीत की भविष्यवाणी कर बैठे सुब्रमण्यम स्वामी!

मायावती की जीत की भविष्यवाणी कर बैठे सुब्रमण्यम स्वामी!

 Written By: IANS
 Published : Feb 16, 2017 06:32 pm IST,  Updated : Feb 16, 2017 06:33 pm IST

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती की जीत की भविष्यवाणी कर बैठे। (देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने

subramaniam swamy- India TV Hindi
subramaniam swamy

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती की जीत की भविष्यवाणी कर बैठे।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

हालांकि, बाद में उन्होंने बुधवार को ट्विटर अकाउंट से किए गए इस ट्वीट को हटा लिया। लेकिन, तब तक उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था। उन्होंने इस ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि वह मायावती की जगह नमो (नरेंद्र मोदी) लिखना चाह रहे थे।

स्वामी ने अपनी इस गलती के लिए खेद भी प्रकट किया। उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर किए गए मेरे ट्वीट में मैं नमो लिखना चाह रहा था, लेकिन गलती से मायावती लिख गया। गलती के लिए खेद है।"

उप्र चुनाव में मायावती की जीत की भविष्यवाणी वाला सुब्रमण्यम स्वामी का यह ट्वीट कुछ ही मिनटों में ट्विटर पर वायरल हो गया। कई ट्विटर उपयोगकर्ता स्वामी के इस ट्वीट से काफी हैरान भी दिखे। कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने तो कहा कि स्वामी भाजपा में रहने लायक नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत