1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कुलकर्णी पर स्याही पोतने के मामले में शिवसेना के 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कुलकर्णी पर स्याही पोतने के मामले में शिवसेना के 6 कार्यकर्ता गिरफ्तार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 13, 2015 07:10 am IST,  Updated : Oct 13, 2015 08:28 am IST

मुंबई: विदेश नीति से जु़ड़े थिंक टैंक ORF के प्रमुख तथा पूर्व BJP सदस्य सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर कालिख पोतने के आरोप में पुलिस ने शिवसेना के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। डीसीपी

कुलकर्णी पर इंक अटैक...- India TV Hindi
कुलकर्णी पर इंक अटैक के आरोप में 6 शिवसैनिक गिरफ्तार

मुंबई: विदेश नीति से जु़ड़े थिंक टैंक ORF के प्रमुख तथा पूर्व BJP सदस्य सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर कालिख पोतने के आरोप में पुलिस ने शिवसेना के 6 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। डीसीपी (जोन चार) अशोक डुढे ने बताया कि पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में शिवसेना के शाखा प्रमुख गजानंद पाटिल शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने अन्य आरोपियों की पहचान दिनेश प्रसाद, अशोक वाघमारे, प्रकाश हुसबे, समाधान जाधव और वेंकटेश नायर के रूप में की है।

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के विमोचन से पहले कुलकर्णी के साथ यह घटना हुई। कार्यक्रमों को रद्द करने के शिवसेना के फरमान को नहीं मानने के लिए दिन में कुलकर्णी के चेहरे पर कालिख पोत दी गई। उसके बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।