1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. असहमति दर्ज करायें लेकिन कामकाज बाधित न हो: सुमित्रा महाजन

असहमति दर्ज करायें लेकिन कामकाज बाधित न हो: सुमित्रा महाजन

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 23, 2015 02:59 pm IST,  Updated : Dec 23, 2015 02:59 pm IST

कांग्रेस सदस्यों के आसन केे समीप आकर शोर शराबा करने की पृष्ठभूमि में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज कहा कि सदस्य संसदीय प्रक्रियाओंं का प्रयोग करते हुए शक्तिपूर्वक असहमति दर्ज कराये लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कामकाज बाधित न हो।

mahajan- India TV Hindi
mahajan

नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष खासकर कांग्रेस सदस्यों के आसन केे समीप आकर शोर शराबा करने की पृष्ठभूमि में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आज कहा कि सदस्य संसदीय प्रक्रियाओंं का प्रयोग करते हुए शक्तिपूर्वक असहमति दर्ज कराये लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कामकाज बाधित न हो।

लोकसभा अध्यक्ष ने सत्र के समापन पर अपने विदाई उल्लेख में कहा, हम सब इस बात पर विचार करें कि यदि आप किसी मुद्दे पर असहमति दर्ज कराना चाहते हैं तो संसदीय प्रक्रियाओंं का प्रयोग करते हुए शक्तिपूर्वक असहमति दर्ज कराये लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि संसद में चर्चा एवं विधायी कार्य ज्याद से ज्याद हों और गतिरोध कम से कम हो।

अध्यक्ष ने कहा कि सत्र में व्यवधानों और बाध्य स्थगनों के कारण 8 घंटे 37 मिनट का समय नष्ट हुआ। सभा नष्ट हुए समय की क्षतिपूर्ति के लिए 17 घंटे 10 मिनट देर तक बैठी।

सुमित्रा महाजन ने कहा कि शीतकालीन सत्र के दौरान डा. बी आर अंबेडकर की 125वीं जयंती पर भारत के संविधान के प्रति अपनी वचनबद्धता को लेकर सार्थक चर्चाएं हुई। अध्यक्ष ने सदस्यों को क्रिसमस और नर्व वर्ष के अवसर पर बधाई दी और सभा के सुचारू संचालन के लिए सभी का धन्यवाद किया।

इस सत्र के दौरान कई महत्वपूर्ण वित्तीय, विधायी और अन्य कार्यो का निपटान किया गया। साथ ही भारत के संविधान के प्रति वचनबद्धता पर दो दिन की विशेष बैठक भी हुई। सत्र के दौरान 9 सरकारी विधेयक पेश किये गए और कुल 13 विधेयकों को मंजूरी दी गई। 2015-16 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगें और 2012..13 के लिए अतिरिक्त अनुदान की मांगों को भी मंजूरी दी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।