1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Sushant Singh Rajput Case से भाजपा का कोई संबंध नहीं: दानवे

Sushant Singh Rajput Case से भाजपा का कोई संबंध नहीं: दानवे

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 30, 2020 07:18 pm IST,  Updated : Aug 30, 2020 07:18 pm IST

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत के कुछ आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जालना के सांसद दानवे ने कहा कि भाजपा का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

Sushant Singh Rajput Case BJP has no relations says danave । Sushant Singh Rajput Case से भाजपा का क- India TV Hindi
Sushant Singh Rajput Case से भाजपा का कोई संबंध नहीं: दानवे Image Source : TWITTER/@TEAM_SUSHANTSR

जालना. अभिनेता Sushant Singh Rajput की मौत के मामले को लेकर शिवसेना नीत महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने रविवार को कहा कि कुछ लोगों ने ''किसी'' को बचाने के लिए सीबीआई जांच का विरोध किया और अब वे इस मामले में भाजपा को घसीटने की कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें- चीन के साथ बढ़े तनाव के बीच भारतीय नौसेना करने जा रही है ये काम

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सचिन सावंत के कुछ आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए जालना के सांसद दानवे ने कहा कि भाजपा का इस मामले से कोई संबंध नहीं है।

पढ़ें- माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी, एक कॉल कर मंगा सकेंगे प्रसाद

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''राजपूत के मामले में हम सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे क्योंकि हम सच को सामने लाना चाहते थे। हालांकि, ऐसा लगता है कि इस तरह की जांच का विरोध करने वाले जानते थे कि मामले में कुछ गड़बड़ है। वे किसी को बचाने का प्रयास कर रहे थे। भाजपा का मामले से कोई संबंध नहीं है। अब वे भाजपा को भी इस मामले में घसीटने का प्रयास कर रहे हैं।''

पढ़ें- अगले महीने रूस में आयोजित हो रहे युद्धाभ्यास में शामिल नहीं होगा भारत

भाजपा सांसद ने राज्य सरकार पर कोविड-19 महामारी को काबू करने में विफल रहने का भी आरोप लगाया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत