1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुशील मोदी का नीतीश पर हमला, कहा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है

सुशील मोदी का नीतीश पर हमला, कहा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2015 11:52 am IST,  Updated : Oct 12, 2015 11:55 am IST

पटना: बिहार में पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले रविवार को स्टिंग ऑपरेशन में पैसा लेते पकड़े गए बिहार के मंत्री अवधेश कुशवाहा के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्तारूढ़

'सरकार बनने से पहले...- India TV Hindi
'सरकार बनने से पहले बिहार बेचने का वादा कर गए'

पटना: बिहार में पहले चरण के मतदान के एक दिन पहले रविवार को स्टिंग ऑपरेशन में पैसा लेते पकड़े गए बिहार के मंत्री अवधेश कुशवाहा के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सत्तारूढ़ JDU पर निशाना साधा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री और BJP के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि पूरा नीतीश मंत्रिमंडल भ्रष्टाचार में डूबा है। मोदी ने नीतीश पर तीखा हमला करते हुए कहा, "नीतीश कुमार के खास मंत्री अवधेश कुशवाहा ने सरकार बनने से पहले ही बिहार बेचने का वादा कर दिया।"

उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर बिहार बेचने का वादा करने में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ और नेता इस घूसकांड में शामिल हैं, उन्हें भी पकड़ा जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से इस पर कारवाई करने की मांग की।

इधर, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अभी बड़ी मछली नहीं फंसी है। कुशवाहा तो छोटी मछली हैं।

उल्लेखनीय है कि यू-टयूब पर वायरल एक स्टिंग अपरेशन में निबंधन और उत्पाद मंत्री अवधेश कुशवाहा घूस लेते हुए दिखे हैं, जिसके बाद नीतीश कुमार ने उनसे इस्तीफा ले लिया है और उनको पार्टी के प्रत्याशी पद से हटा दिया।

कुशवाहा ने हालांकि इस आरोप से इंकार करते हुए कहा कि यह स्टिंग ऑपरेशन उनकी छवि धूमिल करने की विपक्ष की एक गहरी साजिश है।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 12 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच पांच चरणों में मतदान होना है। मतों की गिनती आठ नवंबर को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।