1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुषमा स्वराज ने संसद में राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, पूछा- चीनी राजदूत से क्यों मिले?

सुषमा स्वराज ने संसद में राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ, पूछा- चीनी राजदूत से क्यों मिले?

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 03, 2017 10:32 pm IST,  Updated : Aug 03, 2017 11:33 pm IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने डोकलाम गतिरोध के बीच भारत सरकार से स्थिति जानने की कोशिश करने के बजाय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चीनी राजदूत लुओ झाओहुई से बीते महीने हुई मुलाकात की निंदा की। सुषमा ने गुरुवार को कहा, "मैं बहुत दुखी हुई कि विपक्ष भ

sushma swaraj and rahul gandhi- India TV Hindi
sushma swaraj and rahul gandhi

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने डोकलाम गतिरोध के बीच भारत सरकार से स्थिति जानने की कोशिश करने के बजाय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की चीनी राजदूत लुओ झाओहुई से बीते महीने हुई मुलाकात की निंदा की। सुषमा ने गुरुवार को कहा, "मैं बहुत दुखी हुई कि विपक्ष भारत सरकार के दृष्टिकोण को समझने के बजाय चीनी राजदूत से मिलने गया।"

सुषमा स्वराज विदेश नीति पर चर्चा का जवाब दे रही थीं। सुषमा ने कहा, "उन्होंने भारत सरकार से स्थिति (सीमा गतिरोध) समझने की कोशिश नहीं की, इसकी बजाय वे चीनी पक्ष से उनकी राय जानने के लिए मिले।"

नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास ने अपनी वेबसाइट पर 8 जुलाई की राहुल गांधी और लुओ की बैठक की जानकारी को पोस्ट की थी, लेकिन बाद में हटा लिया था।

दूतावास ने अपने 'वीचैट' अकांउट में कहा था, "राजदूत लुओ झाओहुई ने कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से 8 जुलाई को मुलाकात की। दोनों पक्षों ने मौजूदा भारत-चीन सीमा संबंधों व दूसरे मुद्दों पर विचार साझा किए। काउंसलर झोउ युयून ने भी बैठक में भाग लिया।"

बाद में राहुल ने राजदूत के साथ अपनी बैठक का बचाव किया और कहा कि उनका गंभीर मुद्दों की जानकारी लेना कार्य है। राहुल ने भूटान के राजदूत व पूर्व एनएसए शिवशंकर मेनन व दूसरे अधिकारियों से भी मुलाकात की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत