1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अपनी पाकिस्तान यात्रा पर आज संसद में बयान देंगी सुषमा स्वराज

अपनी पाकिस्तान यात्रा पर आज संसद में बयान देंगी सुषमा स्वराज

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2015 07:10 am IST,  Updated : Dec 14, 2015 07:10 am IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित हालिया घटनाक्रम के बारे में सोमवार को संसद के दोनों सदनों में बयान देंगी।

Sushma Swaraj- India TV Hindi
Sushma Swaraj

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी दो दिवसीय पाकिस्तान यात्रा और द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित हालिया घटनाक्रम के बारे में सोमवार को संसद के दोनों सदनों में बयान देंगी। सुषमा ने रविवार को ट्वीट किया, 'मैं अपनी हालिया इस्लामाबाद यात्रा के संबंध में कल राज्यसभा में 11 बजे और लोकसभा में दो बजे एक बयान दूंगी।'  

संसदीय कार्य मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सुषमा अपनी दो दिवसीय हालिया इस्लामाबाद यात्रा और भारत तथा पाकिस्तान के बीच के संबंधों से संबंधित घटनाक्रम के बारे में शीतकालीन सत्र के अगले हफ्ते संसद के दोनों सदनों में बयान देंगी। बयान में कहा गया है कि यह अगले सप्ताह के लिए प्रमुख कार्यों में से एक होगा। सुषमा अफगानिस्तान संबंधी एक सम्मेलन में शामिल होने पाकिस्तान गई थीं।

क्रिकेट सीरीज के लिए संबंधों में सुधार जरूरी

वहीं सुषमा ने पाकिस्तान के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज से कहा कि दोनों देशों के बीच के रिश्तों में बेहतरी से क्रिकेट श्रंखला का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट श्रृंखला के लिए नई दिल्ली से हरी झंडी का इंतजार कर रहा है। दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डों ने श्रीलंका में तीन एकदिवसीय मैच और दो टी-20 मैच खेलने पर सहमति जताई थी। इस्लामाबाद ने क्रिकेट श्रृंखला की अनुमति दे दी है, लेकिन दोनों देशों के संबंधों में तनाव के कारण भारत की ओर से अभी अनुमति नहीं मिली है। हाल ही में सुषमा ने अपने इस्लामाबाद दौरे के बाद दोनों देशों के बीच बातचीत बहाली का फैसला हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।