1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद नेटा डिसूजा बनीं महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष

सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद नेटा डिसूजा बनीं महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 17, 2021 04:26 pm IST,  Updated : Aug 17, 2021 04:26 pm IST

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेटा डिसूजा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। 

Sushmita Dev, Sushmita Dev Netta Dsouza, Netta Dsouza, Netta Dsouza Congress- India TV Hindi
कांग्रेस ने सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद नेटा डिसूजा को अपनी महिला इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। Image Source : FACEBOOK.COM/NETTA.DSOUZA

नई दिल्ली: कांग्रेस ने सुष्मिता देव के पार्टी छोड़ने के बाद मंगलवार को नेटा डिसूजा को अपनी महिला इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। बता दें कि कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सुष्मिता देव पार्टी से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। पार्टी छोड़ने से पहले तक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और कांग्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहीं सुष्मिता ने 15 अगस्त को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा था। कांग्रेस छोड़ने के बाद सुष्मिता सोमवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गईं।

महिलां कांग्रेस में महासचिव की भूमिका निभा रही थीं डिसूजा

सुष्मिता के इस्तीफे के बाद पार्टी ने डिसूजा को महिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नेटा डिसूजा को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। बयान में कहा गया है कि वह स्थायी अध्यक्ष नियुक्त होने तक इस जिम्मेदारी को निभाएंगी। नेटा डिसूजा अब तक महिला कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही थीं। इससे पहले तृणमूल में शामिल होने के बाद सुष्मिता ने ‘खेला होबे’ हैशटैग से ट्वीट किया, ‘ममता बनर्जी, आपका धन्यवाद।’

सुष्मिता ने सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया
बता दें कि सुष्मिता ने अपने त्यागपत्र में कांग्रेस छोड़ने के कारण का कोई उल्लेख नहीं किया, हालांकि उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ ही खुद को मिले मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए सोनिया गांधी और पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, ‘मैं आशा करती हूं जब मैं सार्वजनिक जीवन में नया अध्याय शुरू करने जा रही हूं तो आपकी शुभकामनाएं मेरे साथ होंगी।’ सुष्मिता असम के सिलचर से लोकसभा सदस्य रही हैं। माना जा रहा है कि त्रिपुरा में इन दिनों पूरी ताकत लगा रही तृणमूल कांग्रेस वहां सुष्मिता को अपना चेहरा बना सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत