1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. झारखंड के मंत्री बोले- धोखेबाज हैं स्वामी अग्निवेश, खुद पर हमले की रची साजिश

झारखंड के मंत्री बोले- धोखेबाज हैं स्वामी अग्निवेश, खुद पर हमले की रची साजिश

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 18, 2018 04:58 pm IST,  Updated : Jul 18, 2018 05:03 pm IST

झारखंड के मंत्री ने आरोप लगाया कि देश में अशांति फैलाने के लिए अग्निवेश विदेशी फंड का प्रयोग कर रहे हैं।

Social activist Swami Agnivesh- India TV Hindi
Social activist Swami Agnivesh

रांची: झारखंड के शहरी विकास मंत्री सी.पी. सिंह ने बुधवार को कहा कि 'स्वामी अग्निवेश एक धोखेबाज हैं और उन्होंने ही खुद पर हमले की साजिश रची।' सिंह ने कहा, "अग्निवेश एक धोखेबाज हैं। मैं उन्हें पिछले 40 वर्षो से जानता हूं। इस हमले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का कोई कार्यकर्ता शामिल नहीं है। उन्होंने ही खुद पर हमले की साजिश रची थी।"

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अशांति फैलाने के लिए अग्निवेश विदेशी फंड का प्रयोग कर रहे हैं। अग्निवेश पर हमले को लेकर झारखंड विधानसभा में बुधवार को हंगामा हुआ।

विपक्षी सदस्य मंत्री सी.पी. सिंह द्वारा अग्निवेश को 'धोखेबाज और दलाल' कहे जाने को लेकर गुस्से में दिखाई दिए। विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने कहा, "यह घटना राज्य सरकार के निर्देश पर हुई। राज्य सरकार के पास भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हमले की सूचना पहले से ही थी।"

विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने विपक्ष को शांत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रघुबर दास ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी।

हेमंत सोरेन और झारखंड विकास मोर्चा-प्रजातांत्रिक के विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि इस मामले में पकड़े गए लोगों को राजधानी रांची से दिए गए निर्देश के बाद छोड़ दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत