1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आंध्र प्रदेश: TDP नेता ने मंत्रिमंडल से निकाले जाने के बाद पार्टी छोड़ी

आंध्र प्रदेश: TDP नेता ने मंत्रिमंडल से निकाले जाने के बाद पार्टी छोड़ी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 02, 2017 01:53 pm IST,  Updated : Apr 02, 2017 01:53 pm IST

अमरावती: आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल से निकाले जाने से नाराज तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता बी. गोपालकृष्णा रेड्डी ने रविवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। गोपालकृष्ण रेड्डी ने अपना इस्तीफा आंध्र प्रदेश

बी. गोपालकृष्णा रेड्डी- India TV Hindi
बी. गोपालकृष्णा रेड्डी

अमरावती: आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल से निकाले जाने से नाराज तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता बी. गोपालकृष्णा रेड्डी ने रविवार को राज्य विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। गोपालकृष्ण रेड्डी ने अपना इस्तीफा आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव और मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को भेज दिया है।

वह नायडू द्वारा निकाले गए पांच मंत्रियों में शामिल थे। मंत्रिमंडल में 11 नए सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री के बेटे नारा लोकेश भी हैं। सूत्रों के अनुसार, नायडू ने विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से तेदेपा में आए अमरनाथ रेड्डी को मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए गोपालकृष्णा रेड्डी का पत्ता साफ कर दिया, जिनके पास वन विभाग था।

नायडू के दोस्त गोपालकृष्ण रेड्डी पूर्व में अविभाजित आंध्र प्रदेश में भी मंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं। दोनों चित्तूर जिले के रहने वाले हैं। साल 2003 में जब तिरुपति के नजदीक नक्सलियों ने भूमिगत सुरंग बिछाकर नायडू को निशाना बनाने की कोशिश की थी तो गोपालकृष्ण रेड्डी भी इसमें घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत