1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेज प्रताप ने सुशील मोदी से पूछा, आपका बेटा नपुंसक है क्या?

तेज प्रताप ने सुशील मोदी से पूछा, आपका बेटा नपुंसक है क्या?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2016 03:45 pm IST,  Updated : Oct 25, 2016 09:46 pm IST

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के बेटे को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है।

Sushil Kumar Modi and Tej Pratap Yadav |...- India TV Hindi
Sushil Kumar Modi and Tej Pratap Yadav | PTI/twitter.com/TejYadav14

पटना: राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के बेटे को लेकर एक आपत्तिजनक बयान दिया है। तेज प्रताप ने ट्विटर के जरिए सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें मेरी शादी की चिंता छोड़कर अपने बेटे की शादी की चिंता करनी चाहिए। तेज प्रताप ने तो यहां तक पूछ डाला कि क्या उनका बेटा नपुंसक है? (सुशील मोदी ने भी तेज प्रताप के इस बयान पर करारा जवाब दिया है। यहां पढ़ें)

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस सवाल की कहानी कुछ दिन पीछे तक जाती है। दरअसल, तेज प्रताप के छोटे भाई और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पिछले दिनों विभागीय समस्याओं के निवारण के लिए एक वॉट्सऐप नंबर जारी किया था। इस नंबर पर उन्हें हजारों लड़कियों ने विवाह प्रस्ताव भेजे। इसी बात पर मीडिया से बातचीत में तेज प्रताप ने कहा था कि उनकी ख्वाहिश है कि उनके छोटे भाई तेजस्वी की शादी पहले हो जाए।

इसी खबर पर चुटकी लेते हुए बीजेपी नेता सुशील कुमार ने ट्विटर पर लिखा कि बड़ी बहन या बड़ा भाई होने के नाते मीसा भारती या तेज प्रताप को उप मुख्यमंत्री बनना चाहिए था, लेकिन लालू ने परंपरा को दरकिनार करके छोटे बेटे के उत्तराधिकारी बनाया। अब बड़ा भाई कुंवारा रहेगा और छोटे भाई की शादी पहले हो जाएगी। इसी के जवाब में तेज प्रताप ने बेहद ही आपत्तिजनक बयान दे दिया।

Tej Pratap's Tweet.
Tej Pratap's Tweet.

तेज प्रताप ने ट्विटर पर लिखा, 'माननीय सुशील कुमार मोदी जी, आप हमारी शादी के लिए परेशान मत होईए। दीपावली का समय है और साफ-सफाई का दिन चल रहा है। इसलिए आपसे निवेदन है कि इस दिवाली अपने दिमाग और दिल का साफ-सफाई करवाएं और दूसरों के घर में ताकाझांकी छोड़ अपने घर के बारे में सोचें। आपका भी बेटा है, आप उसकी शादी क्यों नहीं करवाते? क्या वो नपुंसक है?'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत