1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. लालू के बेटे बोले, नीतीश का बयान सही, बिहार की बेटी थी इशरत जहां

लालू के बेटे बोले, नीतीश का बयान सही, बिहार की बेटी थी इशरत जहां

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 12, 2016 07:42 pm IST,  Updated : Feb 12, 2016 07:44 pm IST

पटना: मुंबई हमले के गुनहगार डेविड हेडली के इशरत जहां पर खुलासे के बाद लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने बड़ा ही अजीबोगरीब बयान दिया है। तेज प्रताप से पत्रकारों ने इशरत पर नीतीश के

ishrat jahan- India TV Hindi
ishrat jahan

पटना: मुंबई हमले के गुनहगार डेविड हेडली के इशरत जहां पर खुलासे के बाद लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने बड़ा ही अजीबोगरीब बयान दिया है। तेज प्रताप से पत्रकारों ने इशरत पर नीतीश के उस बयान पर सवाल पूछा जिसमें नीतीश ने इशरत को बिहार की बेटी बताया था।

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद के बेटे तेज प्रताप ने कहा कि नीतीश कुमार ने इशरत जहां को बिहार की बेटी कहा था, वह बिल्कुल सही है और वह इसे आगे तक ले जाएंगे।

बता दें कि डेविड हेडली से इस समय वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिए बॉम्बे हाई कोर्ट में पूछताछ चल रही है। पूछताछ के दौरान गुरुवार को हेडली ने खुलासा किया था कि इशरत जहां लश्कर-ए-तैयबा की आतंकी थी।

हेडली के इस खुलासे के बाद गुरुवार को बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और बिहार में बीजेपी के सांसद गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार से इस मामले में माफी मांगने के लिए कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।