1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बंगले को लेकर गुस्से में हैं तेजस्वी यादव, सुशील मोदी को दिया ऐसा जवाब

बंगले को लेकर गुस्से में हैं तेजस्वी यादव, सुशील मोदी को दिया ऐसा जवाब

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2019 09:37 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 09:37 pm IST

सरकारी बंगले को लेकर निशाना बनाए जाने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर पलटवार किया।

tejashwi yadav and sushil kumar modi- India TV Hindi
tejashwi yadav and sushil kumar modi

पटना: सरकारी बंगले को लेकर निशाना बनाए जाने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर पलटवार किया। सुशील मोदी ने तेजस्वी पर सरकारी बंगले की साज-सज्जा में काफी पैसे खर्च करने का आरोप लगाया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बंगला उन्होंने पिछले सप्ताह खाली कर दिया था।

उन्होंने भाजपा नेता को बंगले पर किए गए खर्च से जुड़ा ब्यौरा सार्वजनिक करने की चुनौती दी। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सुशील मोदी जब विपक्ष में थे तो वह मुख्यमंत्री आवास की साज-सज्जा पर खर्चे के लिए नीतीश कुमार पर आरोप लगाते थे। ‘बैक डोर’ से सत्ता में लौटने के बाद वह अब मुझ पर सवाल उठा रहे हैं।’’

यादव ने कहा कि वह सुशील मोदी को चुनौती देते हैं कि आरटीआई दायर कर वह सूचना हासिल कर सकते हैं कि कि राबड़ी देवी और लालू प्रसाद के आवास से जाने के बाद मुख्यमंत्री निवास का दायरा कितना बढ़ा दिया गया। आसपास के कितने बंगले को मुख्यमंत्री आवास में मिला दिया गया और खाली जगह पर कितने नए बंगले का निर्माण हुआ उसकी भी जानकारी साझा करनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत