पटना: अपने पिता राजद प्रमुख लालू प्रसाद के प्रभाव के कारण बिहार की नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर सोशल मीडिया में आलोचना और उपहास भरी टिप्पणियों पर आज तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी पुस्तक के आवरण पृष्ठ के आधार पर उसके बारे में राय कायम नहीं की जानी चाहिए।
26 वर्षीय तेजस्वी ने अपने ट्वीट में कहा कि किसी पुस्तक के आवरण पृष्ठ के आधार पर उसके बारे में राय कायम नहीं की जानी चाहिए। फूलों का मधु और कड़वी दवा अपना सही लाभ दिखाने में समय लेते हैं। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा है कि निंदक और पक्षपाती लोग अपने निहित स्वार्थ वाले हमेशा खारिज करने वाले होंगे पर बिहार के हितधारक लोग युवा में जो विश्वास जताया है उसका फल खाएंगे।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार मंत्रिमंडल में युवाओं के जोश और सजीवता को आजमाए गए मुख्यमंत्री इस्तेमाल करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार ब्रांड के महत्व को बढाने और विकास के लिए कोई कसर नहीं छोडेंगे जिसके कि वे उनके उप मुख्यमंत्री होने पर नीतीश कुमार गर्व करें।
पूर्व भाजपा सांसद और क्रिकेटर नवजित सिंह सिधु ने अपने उपहास भरे ट्वीट संदेश में कहा था कि बिहार एक बेहतर सरकार की पारी के लिए तैयार है। सूमो (सुशील मोदी) से तेजस्वी यादव तक बिहार तेजी से बढ़ेगा। लालू के छोटे पुत्र तेजस्वी जो कि पहली बार राघोपुर से विधायक चुने गए हैं, बिहार में नवगठित महागठबंधन (जदयू-राजद-कांग्रेस) सरकार में उपमुख्यमंत्री नामित किए गए हैं।
महागठबंधन में सबसे अधिक 80 सीट जीतने वाले लालू ने नीतीश मंत्रिमंडल मुख्यमंत्री के बाद पहले तीन स्थानों को अपनी पार्टी के लिए सुरक्षित करने में कामयाब रहे जिसमें दूसरे स्थान पर तेजस्वी यादव, तीसरे स्थान पर उनके बडे पुत्र तेज प्रताप और तीसरे स्थान पर राजद के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को प्राप्त हुआ हैं।
नीतीश मंत्रिमंडल की आज आयोजित पहली बैठक में शामिल होने के बाद अपने बड़े भाई तेज प्रताप के साथ पुराना सचिवालय से बाहर निकलने के समय तेजस्वी ने कहा कि हमें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गयी है, वे उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि हम बिहार को विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए जनता की अपेक्षा के अनुसार खरे उतरने की कोशिश करेंगे।
एक प्रश्न के उत्तर में अंग्रेजी में उत्तर देते हुए तेजस्वी ने कहा कि जनता ने उन्हें चुना है। यह दायित्व खेलकूद के लिए नहीं बल्कि काम के लिए सौंपा है। हम चाहे किसी भी धर्म और जाति से हों सभी का विकास सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तथा नीतीश जी और अन्य वरिष्ठ उनका मार्गदर्शन करेंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या नीतीश कुमार ने उन्हें कोई विशिष्ट निर्देश दिए हैं तेजस्वी ने कहा कि आज की मंत्रिपरिषद की बैठक विधानमंडल का सत्र आहूत करने को लेकर थी। तेजस्वी के बगल में खड़े उनके बडे भाई तेज प्रताप ने भी कहा कि वे जनता की अपेक्षा को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।