1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेजस्वी ने कहा-'MLA ने महिला MLC के साथ छेड़छाड़ की, BJP मामले को दबा रही है'

तेजस्वी ने कहा-'MLA ने महिला MLC के साथ छेड़छाड़ की, BJP मामले को दबा रही है'

 Written By: IANS
 Published : Mar 30, 2017 08:14 pm IST,  Updated : Mar 30, 2017 08:14 pm IST

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार विधानमंडल के इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी विधायक ने महिला विधान पार्षद के साथ छेड़छाड़ की हो और पूरे मामले को भाजपा दबाने की कोशिश में लगी है।

Tejaswi Yadav- India TV Hindi
Tejaswi Yadav Image Source : PTI

पटना: बिहार विधान परिषद में बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक विधायक और अपनी ही पार्टी के विधान पार्षद (MLC) के बीच हुई कथित मारपीट की घटना के बाद राजनीति गर्म हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा नेतृत्व से ऐसे नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है। 

देश-विदेश की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राजद और जद (यू) के नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा के एमएलसी लालबाबू प्रसाद ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल एक महिला एमएलसी के साथ बदतमीजी की। इसके बाद भाजपा के विधायक नीरज कुमार और लालबाबू प्रसाद के बीच मारपीट हुई। राजद और जद (यू) के नेताओं ने गुरुवार को इस मामले को लेकर लालबाबू पर कार्रवाई करने की मांग की। 

विधानसभा में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार विधानमंडल के इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी विधायक ने महिला विधान पार्षद के साथ छेड़छाड़ की हो और पूरे मामले को भाजपा दबाने की कोशिश में लगी है। हम इस मुद्दे को सड़क से सदन तक ले जाएंगे और विधान पार्षद लालबाबू प्रसाद पर कड़ी कार्रवाई करवाएंगे।"

जद (यू) के विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि विधान परिषद के 100 साल के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना घटी है, जिसकी कितनी भी निंदा की जाए कम है। इधर, भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने इस घटना को बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा, "इस मामले में मुझे न कोई शिकायत मिली है और न ही सूचना मिली है, जब सूचना मिलेगी तब पार्टी अवश्य देखेगी।" 

इस बीच विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी कहा कि उन्हें अब तक किसी के द्वारा इस तरह की लिखित या मौखिक शिकायत नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि विधायक नीरज कुमार और विधान पार्षद लालबाबू ने भी ऐसी किसी घटना से इनकार किया है। 

ये भी पढ़ें:-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत